जब किसी को किसी से प्यार होता है, तो वो इंसान अपने प्यार को खुश रखने के लिए क्या कुछ नहीं करता। फिर बात खुद स्टाइल से रहने की हो या फिर कुछ और, अंधा प्यार तो सही गलत में फर्क करना नहीं जानता।
डेली मेल के मुताबिक कुछ ऐसी ही कहानी है चीन के ताइवान में रहने वाले 54 साल के वू की की। वू का दिल कुछ ही दिनों पहले 23 साल की लिंग लिन पर आ गया।
चूंकि लड़की उम्र में काफी छोटी थी, इसलिए उसके सामने अपनी दिल की बात से पहले वू ने खुद को नौजवान बनाने की सोची।
तो करवाया ये काम
तो बस फिर क्या था, वू ने सोचा कि अगर वो स्टाइलिश सा कोई हेयरकट लेले तो बात बन सकती है।
सैलून जाकर उसने अपने बालों के साथ गजब का एक्सपेरिमेंट कर डाला। उसने अपने सामने से टकले सिर को ढ़कने के लिए नकली बालों का एक ढबबानुमा हेयरस्टाइल ले लिया।
वो हेयरस्टाइल इतनी अजीबोगरीब थी कि उसे जिसने देखा बस देखते ही रह गया। लेकिन वु अपने नए लुक से संतुष्ट थे और वो लिंग के पास उसे प्रपोज करने चले गए।
रह गई हैरान
लिंग ने जब वु को इस हालत में देखा तो उसके तो होश ही उड़ गए। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतनी बड़ी उम्र का इंसान उसे इंप्रेस करने के लिए अपना ये हाल भी करवा सकता है।
उसने वु को फिर भी घास नहीं डाली। उल्टा उसे ये भी कह दिया कि वो कार्टून कैरेक्टर लीगो की तरह दिख रहा है। कुछ अलग सा दिखने के चक्कर में उसने जो किया, लिंग को बिल्कुल भी नहीं सुहाया।
लिंग ने बाद में बताया कि वू असल में एक साइंस लैब में अच्छे पोस्ट पर हैं और इज्जतदार इंसान माने जाते हैं। लेकिन वो उन्हें ब्वॉयफ्रेंड की नजरों से नहीं देखती हैं।
करनी पड़ती है मेहनत
इस बीच वू ने भी साफ किया कि उसके अजब-गजब हेयरस्टाइल को मेनटेन रखने के लिए उसे रोज बालों में दो कैन जेल लगाना पड़ता और बस उसे हर 15 दिन में एक बार ही कंघी करने का मौका मिलता है।
अद्भुत आर्टिस्ट, चॉकलेट्स और ड्राई फ्रूट्स पर बना लेता है नायाब पेंटिंग
प्रेगनेंसी का 8वां महीना, फिर भी लगाई सबसे तेज दौड़
ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की गरीबी का उड़ाया मजाक, कर डाला ये काम