फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये आदमी सांप को रोज खिलाता था सूअर, तोते और पिल्ले, डाला वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आप इस आदमी को सिरफिरा ही कह सकते हैं। इसने जो हरकत की है उससे जानकर तो किसी के भी होश उड़ जाएं।

डेली मेल के मुताबिक रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में रहने वाले 32 साल के एंड्रे जेनेरेलोव ने अपने घर में एक बोआ कंस्ट्रिक्टर नाम का बड़ा सा सांप पाल रखा था।

दो बच्चों के पिता एंड्रे के दिमाग में पता नहीं क्या आया और वो हर रोज अपने पालतू सांप को खाने में एक-एक जानवर देने लगे। जानवर को सांप अपने लपेटे में लेता था और उसे तोड़-तोड़कर निगल जाता था, तो इस पूरे घटना क्रम का वीडियो एंड्रे बनाता था।
विज्ञापन

डाला था सभी वीडियो

पता नहीं कौन लोग थे वो जिन्हें ये सभी वीडियो पसंद आते थे। एंड्रे ने सभी जानवरों के मरने की वीडियो रोज बनाना शुरू कर दी और उसे अपलोड भी करने लगा।

जब कुछ लोगों ने इसे अच्छा कहा तो उसने जानवरों के आकार को बढ़ा दिया। उसने पिल्लों की जगह, सूअर और बड़े तोते और बिल्लियां सांप को देने शुरू कर दिए।

वीडियो में दिखाया जाता कि कैसे सांप अपने दांतों के बीच में जानवरों को रख के निगल जाता। ये दर्दनाक था। लेकिन वो ऐसा वीडियो बनाता और कहता क‌ि इसमें वो ‌जानवरों की किसी तरह से कुर्बानी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

पुलिस पड़ गई पीछे

उसने कहा कि अब सांप को भी खाना तो चाहिए ही। तो इस तरह के जानवरों को देने में बुराई ही क्या है। यही नहीं उसने ये भी कहा कि उसे जानवरों को वैसा मरता देखना पसंद है जैसे वो जंगलों में किसी बड़े जानवर के हाथों आ जाने से मर जाते हैं।

ये मजे के लिए है। इस बात की खबर जब पुलिस को हुई तो जानवरों पर अत्याचार करने के मामले और इससे जुड़े कई अपराधों के चक्कर में उसे ढूंढने लगे।

अब एंड्रे पुलिस से भागा-भागा फिर रहा है। एंड्रे को पकड़ने के लिए कई कैंपेन चलाए जा रहे हैं। 4000 से भी ज्यादा लोगों ने अपने हस्ताक्षर देकर उसके हिरासत की फौरन मांग की है। देखना होगा कि अब आगे क्या होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें