आमतौर पर चाहें वो मर्द हो या औरत, हर किसी को अपना जीवनसाथी खूबसूरत ही चाहिए होता है। हर शख्स की तरह इसने भी हमेशा से यही सपना देखा था कि उसकी पत्नी हुस्न से परिपूर्ण होगी।
डेली मेल के मुताबिक उसके सभी सपने के पर तब कुतर दिए गए जब चीन के शियान में रहने वाले इस आदमी के माता-पिता ने उसकी शादी एक बदसूरत लड़की से तय कर दी।
इस बात से ये आदमी इतना आहत था कि उसने आत्महत्या कर लेनी की ठान ली। सोचने के बाद वो पास के ही एक नदी में गया और जोर की छलांग लगा दी।
नदी में दिखा बस चेहरा
वहां से गुजरते एक शख्स की नजर नदी पर पड़ी। उसने गौर किया कि कोई आदमी डूब रहा है और नदी के ऊपर बस उसका चेहरा भर नजर आ रहा है।
अब देखने वाले आदमी ने चिल्लाना शुरू कर दिया और पुलिस और आस-पास के लोगों को उसे नदी से बचाने की गुहार लगाना शुरू कर दिया।
मौके पर पुलिस पहुंची और फायरफाइटिंग की एक टीम ने लगभग डूब चुके इस व्यक्ति को ऊपर की तरफ खींचा। उसे फौरन अस्पताल लेकर गए और जान जाने से बचा ली।
करवा रहे थे अरेंज मैरिज
होश आने के बाद जब लोगों ने उससे मर जाने की कोशिश करने की वजह पूछी, तो दंग रह गए।
ना नौकरी मिलने का दुख और ना ही कोई और पीड़ा, बल्कि ये होने वाली पत्नी के बदसूरत होने का दुख था, जिसके वजह से वो मरने चला था।
वो कह रहा था कि उसके मां-बाप उसकी अरेंज मैरिज करवा रहे थे, वो भी दबाव में। वो पहले लव और एक सुंदर लड़की से ही शादी करना चाहता है, ये उसके मां-बाप नहीं समझ रहे थे।