उस समय जॉन का कहीं यात्रा का प्लान नहीं था तो उन्होंने वह लेटर सुरक्षित रख दिया और फिर उस बारे में भूल गए। हाल ही में वह बेड के आसपास साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें डॉक्युमेंट्स से भरे एक पुराने बॉक्स में टिकट मिला। साथ ही वह लेटर भी मिला जो कंपनी ने उन्हें भेजा था।
इसके बाद जॉन ने कंपनी के कस्टमर सर्विस हॉटलाइन पर कॉल किया, लेकिन किसी को यह समझ नहीं आ रहा था कि इतने पुराने टिकट का क्या करना है। फिर जॉन ने निर्णय लिया कि वह ट्विटर के जरिए कंपनी को मैसेज करेंगे। इसका असर यह हुआ कि कुछ दिनों के अंदर उनके पास जवाब आ गया।
कंपनी की ओर से कहा गया कि 9/11 की घटना का एयरलाइन्स इंडस्ट्री पर गंभीर असर हुआ था, युनाइटेट कंपनी 2002 में दिवालिया हो गई थी, उसके बाद सभी ऋणों और वाउचर्स को खारिज कर दिया गया था। अब इस लेटर का कोई मतलब नहीं है लेकिन आपकी स्थिति काफी अलग है, ऐसे में हमने किसी तरह आपके सम्मान की कोशिश की है और आप इस टिकट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं, इस बारे में जॉन ने कहा कि, वह अब भी निर्णय करने की कोशिश कर रहे हैं कि अपने नए टिकट से वह कहां जाएं जिसकी कीमत अब $571 (भारतीय करंसी में 36 हजार 283 रुपये) है।