फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स ने दी जब अपनी ही मौत की दावत, तो चौंक पड़ी पूरी दुनिया

Fri, 15 Dec 2017 10:09 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
2009 में बनी निर्देशक इम्तियाज़ अली की हास्य-प्रेम ड्रामा आधारित फिल्म 'लव आज कल' की कहानी अलगाव से शुरू होती है। यह अलगाव ही कहानी का मूल बिंदू है। फिल्म में जय (सैफ अली खान) और मीरा (दीपिका पादूकोण) इसके बाद भी एक दूसरे से बहुत प्रेम करते है। लेकिन एक समय में उन्‍हें लगता है कि प्रेम उनके करियर में आड़े आ रहा है। 
विज्ञापन

demo
इसके बाद दोनों की जिंदगी में उदासी छा जाती है लेकिन इसके बाद भी दुखी अनुभव से गुजर रही ये दोनों जिंदगियां हमें सिखाती है कि दुख में भी कैसे खुश रहा जा सकता है। मानों जैसे किसी  का ब्रेकअप हुआ हो। कुछ ऐसा ही एक अजीबोगरीब ममला सामने आया है जिसमें एक शख्स दुख की घड़ी से गुजरते हुए भी सेलीब्रेशन मना रहा है। यही नहीं वह इस समय पार्टियां दे रहा है। 

यह मामला जापान का है। जहां एक व्यापारी ने कुछ ऐसा किया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। सैटरु अंजाकी नामक इस शख्स को कैंसर है। वह इसके निदान के लिए काफी कोशिश कर चुके थे, लेकिन वे इससे उभर ही नहीं पाए। जहां ऐसी स्थिति में पहुंचने के बाद में अच्छे से अच्छा इंसान भी हार जाता है वहीं इस शख्स ने जबरदस्त मिसाल पेश की है।  



 

demo
दरअसल, अपने आखिरी क्षणों में ये शख्स जश्न मना रहा है। दो दिन पहले, ही सैटरु अंजाकी ने अपने तकरीबन 1,000 दोस्तों और व्यापारिक सहयोगियों को एक शानदार 'डेथ फेयरवैल' पार्टी दी है। 

80 वर्षीय सैटरु अंजाकी कोमात्सु लिमिटेड कंपनी के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं। अक्टूबर में, पित्ताशय की थैली कैंसर के निदान के लिए एक बार उन्होंने डाइगनोस कराया लेकिन इससे उन्हें कई "साइड इफेक्ट्स" हुए, जिसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि वे अब अपना इलाज नहीं कराएंगे। 

 
विज्ञापन

demo
उन्होंने तय कर लिया कि बीमार होने का दुख मनाने से ज्यादा बेहतर होगा कि मैं इस पल को किसी अपने खास के साथ सेलीब्रेट करूं। और फिर उन्होंने तय कर लिया कि 'निराश होना मेरी प्रकृति में ही नहीं है।' इसके बाद 20 नवंबर को, उन्होंने पार्टी की घोषणा करते हुए एक अख़बार में विज्ञापन छपवाया।

आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा Anzaki की 'विदाई' पार्टी इतनी मजेदार रही कि जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। 11 दिसंबर को टोक्यो के एक शानदार होटल में उन्होंने अपने दोस्तों, सहयोगी कर्मचारियों और स्कूल के दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। इस जगह को Anzaki ने अपने जीवन की यादगार पलों से सजवाया था। जाहिर है, अंजाकी से जितना संभव हो सका उन्होंने उतने लोगों के साथ हाथ मिलाया। अब ये पल सभी को याद रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें