फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल पहले किशोर कुमार ने शुरू किया था KiKi चैलेंज, यकीन ना हो तो ये वीडियो देख लो

Tue, 07 Aug 2018 01:11 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kishore Kumar
सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे ढेर सारे ऐसे वीडियोज की बाढ़ आ गई है जिसमें लोग गाड़ी से उतरकर, चलती गाड़ी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। ये किकी चैलेंज का हिस्सा है। वैसे तो कहा जा रहा है कि यह अजीब सा ट्रेंड कनाडा के गायक ड्रेक के गाने इन माई फीलिंग्स से प्रेरित है। मगर सच तो यह है कि किकी चैलेंज कनाडाई सिंगर के नए गाने से नहीं ब्ल्कि 60 साल पहले आए किशोर कुमार के एक गाने से प्रेरित है।
विज्ञापन

2 of 5
Kishore Kumar
साल 1958 में एक फिल्म आई थी चलती का नाम गाड़ी। इसके गाने बाबू समझो इशारे... को आज के लोग भी गुनगुनाते हैं। इस गाने को किशोर कुमार और मन्ना डे ने मिलकर गया था। वहीं इसके वीडियो में किशोर कुमार अपने भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kishore Kumar
मोटर गाड़ी पर सवार तीनों एक्टर्स इस पूरे गाने को शूट करते हैं। इसी गाने में एक सीक्वेंस ऐसा आता है जिसमें तीनों एक्टर्स गाड़ी से थोड़ी दूर खड़े डांस कर रहे हैं और उनकी गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ती जा रही है। यह बिलकुल वैसे ही है जैसा लोग किकी चैलेंज के नाम पर कर रहे हैं।

देखें फिल्म चलती का नाम गाड़ी का गाना बाबू समझो इशारे। जिस सीन की हम बात कर रहे हैं, उसे देख आप भी मान जाएंगे कि मूल रूप से किकी ट्रेंड ड्रेक के गाने से नहीं बल्कि किशोर कुमार के गाने से प्रेरित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीकी चैलेंज - फोटो : SELF
खतरनाक है किकी चैलेंज
'कीकी चैलेंज' को पूरा करने के लिए गाड़ी में एक आदमी बैठा होता है जो गाड़ी चलाने के साथ ही वीडियो भी बनाता है। वहीं गाड़ी का आगे का एक दरवाजा खुला होता है जिसके बाहर एक अन्य व्यक्ति चलती हुई गाड़ी की ओर देखकर सड़क पर डांस करता है। साथ में यह गाना भी बज रहा होता है। कीकी.. डू यू लव मी। उसकी वीडियो गाड़ी चलाने वाला ही बनाता है। यह एक खतरनाक चैलेंज है क्योंकि इससे बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बढ़ सकता है। इसे केवल युवा ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी करने में लगे हैं। चैलेंज पूरा करने के बाद बाहर नाचने वाले व्यक्ति को कूदकर चलती गाड़ी में अंदर बैठना होता है। तभी इस चैलेंज को पूरा माना जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें