बेहद खतरनाक और दर्दभरी बीमारी के साथ जी रहे मिथुन की ऐसी हालत देखकर कोई भी डर जाता है। इस बीमारी के कारण उसका चेहरा काफी डरावना हो चुका है इसलिए मिथुन स्कूल भी नहीं जाता है। गांव वालों ने तो मिथुन का नाम 'भुतहा लड़का' रख दिया है। मिथुन इसे ऊपर वाले का अभिशाप मानता है।
एक खौफनाक चेहरे के साथ रहता है ये लड़का, देखकर आंखे बंद कर लेते हैं लोग
2 of 7
'नवादा' का रहने वाला मिथुन इस बीमारी के चलते पूरे दिन घर पर ही रहता है। उसके घर वाले उसकी इस बीमारी के पीछे किसी बुरी आत्मा का साया मानते है। चेहरे पर बड़ी-बड़ी दर्दभरी गांठों की वजह से मिथुन को खाने-पीने में भी काफी दिक्कत होती है।
एक खौफनाक चेहरे के साथ रहता है ये लड़का, देखकर आंखे बंद कर लेते हैं लोग
3 of 7
दरअसल, मिथुन चौहान को 'न्यूरोफाइब्रोमा' नाम की ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज के शरीर पर कई ट्यूमर निकल आते हैं। ये ट्यूमर शरीर की नसों से कनेक्टेड होते हैं। इस वजह से इनका ऑपरेशन भी नहीं किया जा सकता क्योंकि ऐसा करने पर बॉडी से खून बहने का खतरा रहता है।
एक खौफनाक चेहरे के साथ रहता है ये लड़का, देखकर आंखे बंद कर लेते हैं लोग
4 of 7
मिथुन के पिता के अनुसार जब मिथुन 5 साल का था, तब तबियत बिगड़ने पर उसे एक स्थानीय डॉक्टर ने कुछ दवाइयां दी थीं। उन्हें लेने के बाद से ही मिथुन के शरीर पर ये गांठें उभरने लगी। उस दिन के बाद से ये पूरे शरीर पर फैलती गईं।
एक खौफनाक चेहरे के साथ रहता है ये लड़का, देखकर आंखे बंद कर लेते हैं लोग
5 of 7
शुरू में उसके पिता और पड़ोसी इसे ऊपर वाले का अभिशाप मान कर इलाज के लिए अनेक कर्मकांड करने लगे थे। जब कुछ फायदा नहीं हुआ तो वो मिशुन को डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बताया कि मिथुन एक जेनेटिक डिसऑर्डर से प्रभावित है। इस बीमारी में गांठें शरीर की नसों के साथ बढ़ती हैं।
विज्ञापन
एक खौफनाक चेहरे के साथ रहता है ये लड़का, देखकर आंखे बंद कर लेते हैं लोग
6 of 7
डॉक्टर्स का कहना था कि ये बीमारी 33,000 में से एक व्यक्ति को प्रभावित करती है। इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है जिसमें 3 से 4 लाख तक का खर्चा आता है। मिथुन के पिता की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो उसका इतना महंगा इलाज करवा सकें।
एक खौफनाक चेहरे के साथ रहता है ये लड़का, देखकर आंखे बंद कर लेते हैं लोग
7 of 7
फिर गांव वालों ने मिलकर मिथुन की सर्जरी के लिए पैसे इकट्ठे किए जिसके बाद डॉक्टरों ने मिथुन की सर्जरी की। इस सर्जरी के चलते मिथुन की हालत पहले से थोड़ी बेहतर है। अब वो खेल सकता है और अच्छी तरह देख सकता है। हालांकि चेहरे की स्थिति अभी भी ठीक नहीं हुई है।