फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में अंगूठा दिखाने से मिलता है प्यार, उंगली दिखाने पर पड़ती है मार

Sun, 25 Mar 2018 03:56 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
thumb
विज्ञापन
इंडोनेशियाई लोग अपने परिवार और दोस्तों को सभी चीजों से सर्वोपरि मानते हैं, इसलिए बड़ों के लिए सम्मान और छोटों के प्रति प्यार उनके व्यवहार में दिखता है। इसके अलावा वहां के लोग सरल जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। दूसरों से मिलने के दौरान भी वह शिष्टाचार का पूरा ध्यान रखते हैं और कुछ बातों का खास ख्याल रखते हैं।
विज्ञापन


विशेषत: किसी की तरफ तर्जनी उंगली दिखाना या तर्जनी उंगली दिखाकर बात करना उनके शिष्टाचार के खिलाफ माना जाता है। इंडोनेशियाई लोग इसे बड़ों के प्रति अपमान के नजर से देखते हैं। अगर आपको इशारों में कुछ समझाना भी है, तो आप उंगली की जगह अंगूठे का प्रयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह उनके शिष्टाचार का महत्वपूर्ण अंग भी है। कोई भी बात रखते हुए वह इस बात का ख्याल रखते हैं कि सामने वाले का अनादर न हो, इसलिए वह शालीनता से बात करते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बात करते हुए वह इस बात का भी ध्यान देते हैं कि हाथ मिलाकर सिर को हिलाया जाए, इसे वह अनुमोदन का संकेत मानते हैं। किसी से मिलने के दौरान हाथ मिलाकर 'सलामत पागी' कहते हैं, जिसका मतलब होता है 'गुड मॉर्निंग'। 'सलामत सियांग' का मतलब गुड डे होता है। वहीं दिन के दौरान किसी से मिलने पर 'सलामत सोरे' कहा जाता है। यहां 'सोरे' का मतलब दोपहर होता है, जिसे अंग्रेजी में आप 'गुड आफ्टरनून' कहते हैं। वहीं रात में 'सलामत मालाम' कहा जाता है। इंडोनेशिया में चाहे कोई छोटा हो या बड़ा शिष्टाचार हर किसी के लिए महत्वपूर्ण होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें