जन्मदिन होता ही इतना ही खास है कि आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होते हैं। बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे दिन चलता है। दिन ढलने के बाद, शाम को परिवार और दोस्त आपके लिए एक खास आयोजन का इंतजाम करते हैं। सोचिए, अगर आपको अपने जन्मदिन में किसी के घर जाकर साफ-सफाई करने के लिए कहा जाए, तो आपको कैसा लगेगा? लेकिन ऐसा जर्मनी में जरूरी है। जर्मनी जाएं तो कभी वहां अपना जन्मदिन भी मनाएं, लेकिन शर्त सिर्फ इतनी होगी कि आपको अपने मित्र के घर की साफ-सफाई करनी होगी। यह परंपरा भले ही पुरानी रही है, लेकिन माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए यह जश्न आज भी जारी है। इसके अलावा भी जन्मदिन को लेकर जर्मनी में कई सारी परंपराए हैं, जो सदियों से चली आ रही है। उनमें से एक है ‘क्लिनिंग द डोरनोब्स’।