छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बकरी के दूसरे किसान के खेत में फसल चरने से एक किसान ने कथित तौर पर एक बकरी को तीर-कमान से हमला कर मार डाला। आपको यह सुनकर काफी अटपटा लगेगा कि बकरी के पोस्टमॉर्टम के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि बकरी के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई एक्शन लिया जा सकेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
बकरी खा गई दो-दो हजार के नोट
रिपोर्ट के मुताबिक बकरी ने किसान के खेत में घुस कर फसल को नष्ट कर दिया था। जिससे नाराज होकर उस खेत के किसान ने तीर चलाकर उस बकरी की हत्या कर दी। बकरी के मालिक फूल सिंह ने बताया कि जब वह पानी पीने के लिए घर आया हुआ था उसी समय बकरी राम चरन नाम के किसान के खेत में घुस गई और उसने उसे मार डाला।
विज्ञापन
3 of 4
field
बकरी की मौत के बाद उसके मालिक आरोपी के घर पहुंचा और दोनों के बीच हाथापाई हुई। बीच-बचाव में आरोपी की पत्नी भी आई। जिसे लेकर पुलिस थाने में जब शिकायत दर्ज की गई तो पुलिस ने बकरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और कहा है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई एक्शन लिया जा सकेगा।
अतरौली क्षेत्र में गेहूं के खेत में घुसी आवारा गायों को खदेड़ते किसान।
- फोटो : Amar Ujala
रिपोर्ट के अनुसार, मामले में जांच अधिकारी बीडी बीदर ने बताया है कि उन्होंने फूल सिंह की बकरी को मार देने की शिकायत मिलने के बाद आईपीसी की धारा 429,294 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है और फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने इस बात का आश्वासन दिया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे।