कहने की जरूरत नहीं कि 102 साल की उम्र अपनेआप में ही बड़ी बात हैं। इस उम्र में बदन का कमजोर होना और दांत झड़ जाने जैसी मुसीबतें आम हैं।
डेली मेल के मुताबिक लूजी बोनीतो नाम की दादीमां ब्रिटेन के कनेक्टिकट में रहती हैं। वैसे तो उनका जन्मदिन 26 अप्रैल को था। पर मना ना पाने के कारण उनके परिवार ने मदर्स डे के अवसर पर उनका बर्थडे मनाया।
घर पर सभी लोग मौजूद थे। दादी मां को केक के सामने ले आया गया। उन्होंने अपने पूरे दम-खम के साथ फूंक मारी और तभी हुआ कुछ मजेदार।