नताशा गोल्डस्वर्थ नाम की ये लड़की एक ऐसी दुनिया में रहती है जिसमें उसे किसी लड़के की कोई जरूरत ही नहीं।
ऐसा इसलिए क्योंकि उसने सपनों की दुनिया को हकीकत बना लिया है। डेली मेल के मुताबिक उसके सपनों में अगर उसने किसी को जगह दी तो वो बस थी कार्टून कैरेक्टर हेलो किटी।
हेलो किटी ने साल 2000 ने नताशा को अपना इतना बड़ा फैन बनाया कि अब वो बस उसने अपने आप को बस गुड़िया तक सीमति कर लिया।
पागलपन या क्या?
नताशा 29 साल की है और अपने पूरे घर को उसने गुड़िया हेलो किटी के चीजों से भर रखा है। फिर चाहे वो बर्तन हो या फिर पर्दे, नताशा के घर से लेकर कपड़े हर चीज में बस हेलो किटी ही नजर आती है।
हेलो किटी के उसके पास लगभग 4000 से भी ज्यादा डॉल रखी हुई है और वो उसे पिछले 15 सालों से जमा कर रही है।
हैरानी की बात ये है कि उसे हेलो किटी से इतना प्यार है कि खूबसूरत और जवान होने के बावजूद वो अपना दिन आज तक किसी लड़के को नहीं दे पाई है। वो अपनी गुड़िया के बगैर पल भर भी नहीं रह सकती और इसलिए उसने किसी लड़के में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
ऐसा लड़का ही होगा पसंद
नताशा कहती है कि उनसे कई लड़कों ने शादी की बात कही। लेकिन उसके डॉल्स के प्यार को देखकर सभी खुद ही चले गए।
नताशा इस बात को मानती हैं कि वो हेलो किटी के बगैर जिंदा नहीं रह सकती। वो कहती है कि जो लड़का उसे हेलो किटी के साथ अपनाएगा और उसकी पर्सनल जिंदगी में कोई दख्ल नहीं करेगा, वो उसी लड़के को अपना हमसफर चुनेगी।
लेकिन उसकी ये शर्त लड़कों पर भारी बीती। उन्होंने लड़की को पसंद तो किया लेकिन उसके पागलपन के हद तक हेलो किटी के प्यार को देखकर भाग गए। हाल फिलहाल नताशा अपनी जिंदगी ये खुश हैं और जी रही हैं। मामला इंगलेंड के डेवॉन का है।
पीरियड्स के न आने तक यहां लड़कियां नहीं रखती जमीन पर कदम