फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सैनिटरी पैड्स के साथ सेल्फी का आया नया ट्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गया वो जमाना जब औरतें पीरियड्स को लेकर काफी चुप रहती थी। अब औरतों ने इसपर बात करना शुरू किया है और मर्दों से भी इस बात पर खुलकर बोलना शुरू किया है।
विज्ञापन


लेकिन फिर भी बड़े हद तक अगर देखा जाए तो पीरियड्स हमारे समाज में एक टैबू की तरह ही देखा जाता है और उसके बारे में ज्यादातर लोग बात करने में सहज महसूस नहीं करते।

कुछ ऐसी भी औरतें हैं जिनका ये सोचना है कि पीरियड्स महिलाओं के साथ होने वाली एक बायोलॉजिकल प्रक्रिया है और इससे समाज में हिचकने की कोई जरूरत नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

लो खींच ली सेल्फी

जस्ट अ टैंपून एक ऐसा कैंपेन है जो फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटार पर नया ट्रेंड है। इसमें महिलाएं पैड्स और टैंपून के साथ सेल्फी पोस्ट कर रही हैं। कई मर्द भी ऐसा कर रहे हैं और कैंपेन के लक्ष्य के जुड़ रहे हैं।

कैंपेन का लक्ष्य है पीरियड्स से जुड़े टैबू को तोड़ना। इसमें करना ये है कि पैड या टैंपून के साथ सेल्फी पोस्ट करनी है और उसमें हैशटैग जस्ट अ टैंपून लिखना है।

इससे आप तीन डॉलर प्लान यूके नाम की संस्‍था को देंगे जो युगांडा जैसे देशों में माहवारी से जुड़े हेल्‍थ केयर को बढ़ावा देने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। आपको ये तस्वीर TAMPON नाम पर 70007 को टेक्स करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें