फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 2 साल से अंडे दे रहा है 14 साल का ये बच्चा, डॉक्टर भी हैरान

Wed, 07 Mar 2018 10:32 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
egg boy
मुर्गी अंडे देती है यह तो हम सब जानते हैं, लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप दिमाग चकरा जाएगा। इंडोनेशिया में एक 14 साल का लड़का अकमल पिछले 2 सालों से अंडे दे रहा है। जी हां, इस बात को जानकर हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं यह देखकर डॉक्टर्स भी हैरत में हैं। अकमल और उसके परिवार ने दावा किया है कि उनका बेटा पिछले 2 सालों में 20 अंडे दे चुका है। 
विज्ञापन

2 of 4
egg boy
डॉक्टर्स की टीम ने जब अपनी आखों के सामने अकमल को अंडे देते हुए देखा तो पहले तो वह भी इस पर यकीन नहीं कर पाए। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि किसी इंसान के शरीर में ऐसे अंडों का बनना नामुमकिन है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अकमल अपने शरीर के अंदर पहले से ही अंडे छुपाकर रखता है। अकमल के परिवारवालों ने एक हॉस्पिटल में एक्सरे भी करवाया। लेकिन डॉक्टरों को अभी भी यह समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
egg boy
अकमल के पिता ने डॉक्टरों को बताया कि, इससे पहले वह 18 अंडे दे चुका है। अकमल ने डॉक्टरों के सामने भी 2 अंडे दिए। अकमल के पिता ने बताया कि, हमने जब पहले अंडे को फोड़कर देखा, तो पाया कि वो पूरी तरह से पीला था। जब हमने दूसरे अंडे को फोड़कर देखा तो वो पूरी तरह से सफेद था उसके अंदर कोई पीला भाग नहीं था।
विज्ञापन

4 of 4
egg boy
अकमल के घरवालों ने बताया कि अंडे निकलने की अजीब बीमारी से वह बहुत परेशान है। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि कैसे वह दर्द से तड़प रहा है। फिलहाल अकमल गावा के शेख यूसुफ हॉस्पिटल में हैं, जहां डॉक्टर्स की एक टीम उस पर निगरानी कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें