फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की बेटी के पेट में भरे 104 कोकीन के कैप्सूल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग्स एक देश से दूसरे देश तक ले जाना कानूनी अपराध है। ड्रग पेडलर्स या यूं कहें कि इसके तस्कर कई गैर-कानूनी तरीकों से इसे यहां से वहां करते हैं।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक हाल ही में एक पिता का अपनी ही बेटी के साथ ड्रग्स देश से आर-पार करने का ऐसा मामला आया कि आप जानकर दंग रह जाएंगे।

अमेरिका के कोलंबिया में रहने वाले एक पिता ने अपनी ही बेटी के पेट में 104 कोकीन के कैप्सूल डाल दिए।

इस पिता की सोच के मुताबिक वो अपनी बेटी के पेट में कोकीन डालकर उसे कोलंबिया से स्पेन के मेडरिड तक पहुंचाना चाहता था।

इन ड्रग्स की कीमत लगभग 4 लाख रूपए तक थी और वजन लगभग आधा किलो का था। इन्हें पैकेट में बंद कर अपनी बेटी के पेट में भर दिया था।

लो भर गया कैप्सूल

पैकेट में भरे गए कोकीन के कैपसूल 11 साल की बच्ची के पेट में फट गए। आनन-फानन में उसकी बिगड़ती हुई हालत देखकर पिता ने उसे सैंटडियागो डी कैली नाम के अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों को बच्ची की सर्जरी करनी पड़ी। उन्हें लगा कि उसके पेट में कुछ चीज है जिसकी वजह से वो परेशान है।

जैसे ही बच्ची की सर्जरी की जाने लगी, बच्ची का पिता उसे वहां छोड़कर अस्पताल से भाग गया।

सर्जरी के बाद बच्ची की जान बचसा ली गई। डॉक्टरों ने बताया कि प्रेशर की वजह से कोकीन की कैप्सूल फट गई थी।

वहां के पुलिस चीफ ने बताया कि आजकल ये नया ट्रेंड चल पड़ा है जिसके तहत ड्रग तस्कर मां-बाप अपने ही बच्चों को ड्रग की तस्करी के लिए इस्तेमाल में लाते हैं।
विज्ञापन

ड्रग म्यूलिंग अभी नया


इस काम को ड्रग म्यूलिंग का कहा जाता है। यानी के बच्चों को गधे की तरह ड्रग्स की तस्करी के लिए इस्तेमाल में लाना।   

पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता और उसकी मां को तलाशा जा रहा है। बच्ची का कहना है कि उसके मां-बाप साथ नहीं रहते। लेकिल उन्हें शक है कि वो साथ ही में इस काम को अंजान दे रहें होंगे।

बच्ची के मां-बाप मिलने तक उसे कोलंबिया के फैमिली वेलफेयर इंस्टीट्यूट में रखा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें