इन लगेज कवर से आपकी ट्रिप बनेगी और भी मजेदार
- फोटो : Firebox
एयरपोर्ट पर लगेज बेल्ट पर कई बार एक जैसे दो सूटकेस या बैग नजर आ जाते हैं। ऐसे में भारी कंफ्यूजन होता है और कई बार तो लोगों के सामान की अदला-बदली भी हो जाती है। लेकिन एक कंपनी ऐसी है जो आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए तत्पर है।
पढ़ें: शॉपिंग कर रही थी महिला, मार्केट में ही हो गई डिलीवरी, देखें वीडियो
ऐसे करें चेहरे वाले लगेज कवर का ऑर्डर
ऐसी खूंखार आंखों वाली तस्वीर लगाई, तो चोर की हालत खराब होनी तय है...
- फोटो : Firebox
ऑनलाइन रीटेल कंपनी 'फायरबॉक्स' ऐसे लगेज कवर उपलब्ध करवा रही है जिसपर आप अपना या किसी का चहरा छपवा सकते हैं। इसके लिए आप सिर्फ अपना एक हाई क्वॉलिटी फोटो अपलोड करें और कंपनी को भेज दें।
पढ़ें: इस घर के फ्रिज में घात लगाए बैठा था सांप, अनजाने में लड़के ने खोल दिया दरवाजा और...
चेहरे वाले ऐसे लगेज कवर के हैं दो-दो फायदे
ऐसे कवर के हैं दो-दो फायदे
- फोटो : Firebox
आप अपनी जगह किसी सेलिब्रिटी, चिह्न, कार्टून कैरेक्टर आदि की तस्वीर भी भेज सकते हैं। कंपनी उसी तस्वीर को आपके लगेज कवर पर छपवा देगी और आपके पते पर डिस्पैच कर देगी। ऐसे लगेज कवर से दो फायदे हैं। एक तो कवर के कारण आपका सूटकेस या बैग गंदा नहीं होगा, इन पर स्क्रैच नहीं लगेंगे। साथ ही आप अपने सामान की पहचान भी आराम से कर पाएंगे।
पढ़ें: ब्लू वेल चैलेंज के बाद अब ये खेल ले रहा है बच्चों की जान