फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 फुट 7 इंच के बौने को मिली 5 फुट 7 इंच की हसीन प्रेमिका, देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने शायद ही कभी ऐसे जोड़े के बारे में सुना होगा जिसमें एक पार्टनर की कद तो किसी आम इंसान जितनी ही है, लेकिन दूसरे की कद किसी बौने जितनी।
विज्ञापन


डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक इंगलैंड के वेल्स में रहने वाले जेम्स जस्टड 3 फुट 7 इंच के छोटे कद के व्यक्ति हैं। आम तौर पर लोग उन्हें बौना ही कहते हैं।

पेशे से तो वो एक टीवी होस्ट, एक्टर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, लेकिन उनकी जीवन की संगिनी कौन होगी, इसका उन्हें से तलाश था।

जेम्स कहते हैं कि बचपन से ही उन्हें लोग छोटा कद होने के कारण हमेशा चिढ़ाया करते थे। वो सोचते थे कि कोई उनसे शादी करेगा भी या नहीं।

क्लो के मिलने के बाद बदली जिंदगी

जेम्स बताते हैं कि वो क्लो रॉबर्ट नाम की लड़की के साथ कई दिनों से डेट कर रहे थे। क्लो पेशे से एक छात्रा हैं। दोनों एक रेस्टोरेंट में गए। कार्डिफ सिटी सेंटर के एक रेस्टोरेंट में एक वेटरेस ने जेम्स को कलरिंग बुक और रंग दे दिए।

लेकिन तभी वेटरेस ने जेम्स की भारी आवाज सुनी और वो अपनी सोच के लिए शर्मिंदा हो गई।

वेटरेस को लगा कि कोई बच्चा बैठा है। उसने जेम्स से फौरन माफी मांगी। इसके बाद जेम्स और क्लो दोनों से जबरदस्त ठहाके मारे और वेटरेस को कुछ नहीं कहा।

फिर क्या था, उन दोनों ने अपना खाना एन्‍ज्वॉय किया और उन्हें देखने वाले लोगों ने भी इस पूरे नजारे के मजे लिए।
विज्ञापन

होगी दोनों की शादी

क्लो ने कहा कि हर लड़की की तरह उसे भी यही लगा था कि उसकी शादी किसी बड़े स्मार्ट हैंडसम लड़के से होगी। लेकिन जेम्स से मिलने के बाद उसकी सोच बदल गई।

जेम्स की भारी आवाज और ‌समझ से क्लो इतना आकर्षित हुईं कि उन्हें जेम्स की कद को नजर अंदाज कर दिया।

अब दोनों की सगाई हो चुकी है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी से उनके परिवारवाले भी काफी खुश नजर आ रहें हैं। थोड़ा अजीब लेकिन ये वाकई सुंदर जोड़ा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें