इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोस्तों द्वारा स्प्रे करने पर बर्थडे बॉय के आग लग गई। आपको बता दें स्नो स्प्रे में कई ऐसे ज्वलनशील केमिकल्स होते हैं जो केक पर जल रही कैंडल्स के संपर्क में आते ही आग पकड़ लेते हैं जिस वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं जब स्नो स्प्रे से कोई हादसा हुआ हो। सोशल मीडिया पर कई और ऐसे वीडियो है जिसमें स्नो स्प्रे के इस्तेमाल से लोग को मुश्किल का सामना करना पड़ा है। स्नो स्प्रे से निकलने वाले फॉर्म से जान भी जा सकती है, इसके बावजूद इसके इसका इस्तेमाल जारी है।