जीते जी तो लोग कई तरह के प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। लेकिन ये एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें मौत के बाद लोग जीत के लिए परेशान रहते हैं।
दाह-संस्कार एक ऐसी धार्मिक प्रक्रिया है जिसमें लोगों की कोशिश होती है कि हर तरह के अनुष्ठानों को पूरा करके ही मृत व्यक्ति को अलविदा कहा जाए।
दाह-संस्कार के लिए भी हर धर्म में कुछ लोग होते हैं जो इस काम को पूरा करते हैं। चीन में बकायदा दाह-संस्कार के लिए टेक्निशयन होते हैं।
मृत व्यक्ति के लिए ताबूत कैसा हो, उसका आकार, सजावट और दाह-संस्कार की प्रक्रिया को इन लोगों ने कितने ठीक ढंग से किया, इसे देखने के लिए चीन में हाल ही में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को देश के मानकों के आधार पर दाह-संस्कार की तैयारियां करते हुए जांचा गया। रॉयटर्स की इस तस्वीर के अनुसार इस प्रतियोगिता में 54 क्रिमेशन टेक्निशयनों ने हिस्सा लिया।