सोचिए क्या हो अगर कोई दंपति सुख से अपने विवाहित जीवन को काट रहा हो और फिर अचानक ही एक दिन ये खुलासा करे कि वो पहले भाई-बहन है?
लग रहा है ना अजीब सा? डेली मेल के मुताबिक ये मामला है ऑस्ट्रेलिया के पर्थ का जहां क्रिस्टी और लाइल फिशर रहते हैं। वो पति-पत्नी हैं और शादी के सात सालों बाद अब उनके तीन बच्चे भी हैं।
वो अपनी जिंदगी में खुश हैं और इन दिनों अपने बच्चों को बड़ा कर रहें हैं। दोनों ने अभी खुलासा किया है कि दोनों के पिता भाई-भाई हैं और ये चचेरे भाई-बहन पहले हैं।
नौ साल की उम्र में मिले पहली बार
क्रिस्टी ने बताया कि उसके पिता और लाइल के पिता भाई होते हुए भी दो अलग-अलग राज्यों में पले बढ़े थे। क्रिस्टी और लाइल पहली बार तब मिले थे जब वो नौ साल के थे।
एक पारिवारिक फंक्शन में मिलने के बाद दोनों को एक-दूसरे की दोस्ती अच्छी लगी और दोनों अपने फोन नंबरों की अदला-बदली कर बातें करने लगे।
15 की उम्र तक आते-आते दोनों को एक-दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा। वो भाई-बहन होते हुए भी किसी लव पेयर की तरह ही बातें करते। लेकिन क्रिस्टी को हमेशा ये बात सताती कि वो हैं तो असल में भाई-बहन, लोगों को बताएं भी तो कैसे?
जब पहली बार हुआ किस
क्रिस्टी कहती हैं कि 17 साल की उम्र में दोनों एक-दूसरे से अपनी आंटी की देहावसान पर पर मिले थे। दोनों में किस हुआ था और वहीं से उनका इश्क परवान चढ़ा।
दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर सालों दुविधा में बिताए। लाइल कहते हैं कि वो जिंदगी भर क्रिस्टी के साथ पति-पत्नी बनकर रहना चाहते थे। पर समाज के कायदों को देखते हुए अपनी चाहत को आम नहीं कर सकते थे।
मां को पता चला सब कुछ
इस बीच दोनों एक-दूसरे से अलग भी हुए। क्रिस्टी ऑस्ट्रेलिया में ही क्वींसलैंड चली गई और वहां एक रिश्ते के बाद उनकी पहली बेटी भी हुई।
पर देर बाद ही सही, लेकिन वो समझ गईं कि वो भी असल में लाइल के साथ ही रहना चाहती हैं। लाइल की मां को ये बात पता चल गई थी कि दोनों प्यार करते हैं।
तब दोनों ने तय किया और आखिरकार सबकुछ दरकिनार करते हुए शादी कर ही ली।
अब है जिंदगी खुश
दोनों को शादी किए सात साल बीत चुकें हैं और वो तीन बच्चों के माता-पिता है। उन्हें अपने रिश्ते को लेकर कोई अफसोस नहीं है।
हांलाकि शादी के लेकर अब तक क्रिस्टी के पिता ने उनसे बात नहीं की है। वो इस रिश्ते को सिरे से नकारते हैं और पसंद नहीं करते।
लाइल की मां कहती हैं कि इन दोनों का शादी करना कोई कानून की खिलाफत नहीं है। उन्होंने तो दोनों का साथ निभाया और दोनों को साथ देखकर खुश हैं। दोनों के बच्चे स्वस्थ हैं और सब ठीक चल रहा है।