फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस हो तो ऐसा! 6400 कर्मचारियों को घुमा दिया पेरिस, बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वो ऐसा बॉस है जिसका साथ शायद ही कोई एंमप्लॉई कभी छोड़ना चाहे। वो काम तो करवाता है साथ ही सपने भी पूरे करता है। विदेश घूमना हममें से कई लोगों का सपना होता है। इस बॉस ने अपने 6400 एम्पलॉइज का ये सपना साकार किया है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक मामला है चीन का। वहां के टीन्स ग्रूप कंपनी के चेयरमैन ली जिनयुआन का नाम दुनिया के नामी खरबपतियों में से एक हैं।

ली ने अपने 6400 जैसी बड़ी मात्रा के स्टाफ को फ्रांस के दो शहर पेरिस और कोट डी आजूर में घूमने का मौका दिया। इसके लिए उन्होंने कई तैयारियां भी कीं।

बुक करवा लिए 140 होटल

ली ने ऐसा करने के लिए फ्रांस के 140 होटलों को बुक करवाया ताकि सभी कर्मचारियों को रहने की कहीं कोई दिक्कत ना हो। होटलों के कमरों की गिनती थी 4760।

सभी चार या पांच सितारा होटल ही थे। ठहरने का इंतजाम और कहीं नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्घ कांस और मोनैको में किया गया था।

यही नहीं इस दौरान ली ने दुनिया की सबसे लंबी ह्यूमन चेन बनाने का रिकॉर्ड भी कायम करवाया। ये सभी लोग ली की कंपनी के कर्मचारी ही थे जो साथ में ही ट्रैवल कर रहे थे।

खुद भी किया ट्रैवल


यही नहीं इस दौरान ली ने दुनिया की सबसे लंबी ह्यूमन चेन बनाने का रिकॉर्ड भी कायम करवाया। ये सभी लोग ली की कंपनी के कर्मचारी ही थे जो साथ में ही ट्रैवल कर रहे थे।

उन सभी लोगों के लिए 147 बसों की व्यवस्‍था की गई। इस ट्रिप में ली साथ ही थे। टीन्स का मतलब चीनी भाषा में सपना होता है और ली ने ऐसा करने के बाद अपने कर्मचा‌रियों का सपना ही पूरा किया है।

ये मौका था टीन्स के 20 साल पूरे होने का। तभी तोहफे के रूप में ली ने ऐसा किया और ‌हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट ले आए।
विज्ञापन

फ्रांस को भी बड़ा फायदा

फ्रांस इस समय अपने इकॉनोमी को तेजी से सुधार रहा है। उनकी आय का एक बड़ा जरिया टूरिस्म है। दुनिया के सबसे घूमे जाने वाले देशों में फ्रांस का भी नाम शामिल है।

ली फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल किए गए खरबपतियों में से एक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पूरे ट्रिप का खर्चा दो अरब से कहीं ज्यादा आया।

ली ने बड़ी खुशी के साथ फ्रांस को सभी खर्चा चुक्ता भी कर दिया। ये पूरी कहानी वाकई दंग छोड़ देने लायक है। नहीं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें