हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि प्रचार के लिए कंपनियां हों या संस्थान, कई तरह के आइडियाज के साथ मार्केट में उतरती हैं। ये आइडियाज लोगों को कई बार हिट कर जाते हैं। वो अच्छे हों तो भी और बहुत ही बेतुके हों, तो भी वो चर्चा तो हासिल कर ही लेते हैं।
इचाइनासिटीज में छपी खबर के मुताबिक चीन के चेंगडु प्रांत में सड़क पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि सभी चकित रह गए। असल में वहां कई लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर हाई हील्स में एक खास स्लोगन का प्रचार कर रही थीं।
प्रचार भी ऐसा कि कोई भी शख्स दंग रह जाए। उन लड़कियों ने जो बोर्ड ले रखे थे, उसपर लिखा था कि 'गेट अ रूम'। वो लड़कियां सभी लोगों से अपील कर रहीं थी कि सबको वन नाइट स्टैंड करना चाहिए और इससे देश की भलाई होगी।