फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार का ये कैसा हथकंडाः वन नाइट स्टैंड्स से होगा देश का भला

विज्ञापन
विज्ञापन
हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि प्रचार के लिए कंपनियां हों या संस्थान, कई तरह के आइडियाज के साथ मार्केट में उतरती हैं। ये आइडियाज लोगों को कई बार हिट कर जाते हैं। वो अच्छे हों तो भी और बहुत ही बेतुके हों, तो भी वो चर्चा तो हासिल कर ही लेते हैं।
विज्ञापन


इचाइनासिटीज में छपी खबर के मुताबिक चीन के चेंगडु प्रांत में सड़क पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि सभी चकित रह गए। असल में वहां कई लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर हाई हील्स में एक खास स्लोगन का प्रचार कर रही थीं।

प्रचार भी ऐसा कि कोई भी शख्स दंग रह जाए। उन लड़कियों ने जो बोर्ड ले रखे थे, उसपर लिखा था कि 'गेट अ रूम'। वो लड़कियां सभी लोगों से अपील कर रहीं थी कि सबको वन नाइट स्टैंड करना चाहिए और इससे देश की भलाई होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन

देश की भलाई था नारा

लोग और देश के भले के लिए ऐसा आइडिया सुनकर तो जैसे सभी चौंक गए। जो लोग वहां से गुजर रहे ‌थे, उनका अंदाजा था कि ये लड़कियां किसी तरह का पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं।

वहीं खड़े एक कपल ने ये भी अंदाजा लगाया कि इसके पीछे एक रीयल एस्टेट कंपनी का हाथ है। ये बात कितनी सच है और कितनी नहीं, किसी को नहीं पता। प्रचार के लिए ऐसा करने की क्या जरूरत पड़ी, ये भी नहीं पता चल पाया।

लेकिन, वो नजारा कुछ ऐसा था जिसने लोगों का ध्यान जरूर खींचा। ऐसे स्लोगन ने पूरे प्रांत में हलचल सी मचा ‌दी। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक चीनी रेस्टोरेंट कंपनी ने पब्लिसिटी के लिए न्यूड मॉडल्स को अति पारदर्शी कपड़े पहनाकर रेस्टोरेंट की ओपनिंग के लिए खड़ा करवाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें