क्या कभी आपने चलती हुई कार के पहिए बदलते देखें हैं? अब आप कहेंगे, सोचा तक नहीं। पर इस वीडियो को देखकर आप वाकई हैरत में पड़ जाएंगें। ऐसा भी हो सकता है, यकीन करना मुश्किल।
दुबई की सड़कों पर एक चलती कार में पांच लोगों ने मिलकर पहिए बदल डाले। उन्होंने पहले पहियों को निकाला और फिर चलती गाड़ी में ही उसे वापस लगा भी दिया।
लगभग पांच मिनट के इस वीडियो को देखकर आपको विश्वास नहीं होगा कि ऐसा भी मुमकिन है।
यूट्यूब पर इसे पिछले साल अपलोड किया गया था, पर आजकल वॉट्सएप पर ये वायरल है।