दरअसल पिछले कुछ दिनों से अमन विहार, किराड़ी इलाके में सट्टे का कारोबार अपने चरम पर है। सट्टे के अड्डे पर सट्टा खेल रहे लोगों के पास पैसे भी भरपूर होते हैं, जिसका फायदा लुटेरों ने उठा लिया। बदमाश कई बार सट्टे के अड्डों पर हमला कर लूटपाट कर फरार हो जाते हैं।हालांकि गोलीबारी में एक शख्स की मौत भी हो गई।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। उस शख्स को गोली लगी है और उसकी मौत हो चुकी है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की तो मृतक की पहचान सट्टा कारोबारी हरीश के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में भी हमलावर साफ तौर पर देखे जा सकते हैं कि किस तरीके से नकाबपोश हमलावर 5 से 6 की संख्या में एक घर के अंदर दाखिल हुए और महज 2 से 3 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 29 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए जांच में जुटी हुई है, बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें... (सोर्स- eenaduindia.com)