क्या कोई मां अपने ही बच्चे को पैदा करते ही उसे चबा डालती है? ऐसे तो कई मामले आते हैं जहां मां बच्चे को पैदा कर उसे कहीं छोड़ देती है या फिर फेंक देती है, लेकिन ये मामला तो रूह कंपा देने वाला है।
मिरर के मुताबिक चीन के शेनजेन प्रांत में 24 साल की एक महिला ली जेंगहुआ ने एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि उसकी सास ने उसे गर्भवती होने के बाद भी सड़कों पर अकेला छोड़ दिया था।
कुछ लोगों ने इस प्रेगनेंट महिला को सड़क पर तेज लेबर पेन में देखा और उसके साथ किसी को ना पाते हुए, उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां उसने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया।
अपने ही बच्ची को खाने लगी
इस महिला की हरकतें मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों के जैसी थी। पुलिस चाहते हुए भी इस महिला से उसके घर का अता-पता नहीं लगा पा रही थी।
जब तक पुलिस अपनी ढूंढ को जारी रखती, तब तक ये महिला उसी अस्पताल में भर्ती थी। भर्ती होने के तीसरे दिन इस महिला को एक नर्स ने बड़े ही डरावने स्थिति में पाया।
ये महिला नरभक्षियों जैसे अपनी ही तीन दिन की संतान को चबा ही थी। उसने अपने नवजात के हाथ को दांतों से इतनी चोट पहुंचाई कि बच्चा खून-खून हो गया। उसका पूरा हाथ चोटिल हो गया।
चल रहा है इलाज
नर्स ने जब इस भयावह हालत में मां को देखा तो वो चिल्ला पड़ी और जबरदस्ती बच्चे को मां के खूंखार मुंह से अलग किया।
वो तो इस औरत को ऐसा काम करते देख एकदम दंग रह गई। जांचों ने बताया कि महिला शायद अपने मानसिक संतुलन को खो चुकी है।
लेकिन असल मामला क्या है, किसी को पता नहीं। बच्ची को मां से अलग करने के बाद उसे फौरन ही इलाज के लिए भेजा गया। उसे मां से दूर कर दिया गया है।