स्पेन में बुल फाइटिंग आम है। इसे देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग शामिल होते हैं। इस दौरान लोगों को कई तरह के नजारे देखने को मिलते हैं।
कभी कोई मैटाडोर सांड को काबू में कर लेता है तो कभी सांड ही मैटाडोर पर ऐसा वार करता है कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।
डेली मेल के मुताबिक बुलफाइटर मार्को गैलन ने वार्षिक प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। वो भी मैदान में पूरे दम-खम के साथ
ऐसे उतरा था कि वो सांड को कब्जे में कर ही लेगा।