फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में फंसकर मरा 412 किलो का शख्स, उसकी डाइट तो देखिए

Mon, 22 Jun 2015 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
थांपसन अपने घर में अकेला रहता था और वह लोगों की नजर में तब आया जब उनकी ठूंस ठूंस कर खाने वाली आदत ने उसे ब्रिटेन का सबसे मोटा आदमी बना दिया। वो एक दिन में 10 हजार कैलोरी तक का खाना खाता था।
विज्ञापन


जब थांपसन ने लोगों से टीवी पर अपील की कि लोग उसका वजन कम करने के लिए उसकी मदद करे तो वेट कम करने के लिए ऑफर्स की बाढ़ सी आ गई।

अपने इंटरव्यू के दौरान थांपसन ने कहा था कि खाने से उसका बचपन से ही बुरा रिश्ता रहा है। वो जब तीन या चार वर्ष के थे तब से ही उन्हें जो भी मिलता था वो खाते थे। (फोटो  - अपनी स्वर्गीय मां के साथ थांपसन )

ये था थांपसन का रोजाना भोजन

उनकी मां की मौत 2012 में ही हो गई थी। कार्ल ने बताया कि वो उसके बाद और भी ज्यादा खाने लगे जिसके बाद से उनका वजन दोगुना हो गया। वह अपनी मां के बेहद करीब थे।

कार्ल अपना वजन घटाने के लिए बेसब्र थे लेकिन इसके लिए वह सर्जरी कराना नहीं चाहते थे। वे कहते थे कि 'मुझे मालूम है कि मैं ऐसा ही करता रहा तो मर जाऊंगा।'

उनके वजन की वजह से ही उनकी गर्लफ्रेंड ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। थांपसन ब्रेकफास्ट में 4 सॉसेड, पांच फ्राई अंडे, बटर में फ्राई किए गए मशरुम, और फुल फैट के साथ दूध पीते थे।

अपने दोपहर के खाने में वो एक बॉउल पास्तास चिप्स, बेकनस सुअर का मांस, पेस्ट्री, और चॉक्लेट्स खाते थे। रात के खाने के दौरान वो भारतीय या चाईनीज खाना पसंद करते थे।

33 वर्षीय कार्ल थांपसन की हुई मौत

न तो वो चल सकता था, और न ही बैठ सकता था। ब्रिटेन के सबसे मोटे शख्स माने जाने वाले कार्ल थांपसन की मृत्यु कल हो गई। उनका वजन 412 किलो था। कार्ल पिछले एक साल से अपने घर में ही कैद थे।

डोवर पुलिस ने कार्ल को उनके घर में मृत पाया। पुलिस और अग्निशमन के अधिकारियों को उनका शव निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

थांपसन बीते एक साल से अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने लोगों से टीवी पर अपील की थी कि लोग उन्हें नका वजन कम करने के रास्ते सुझाएं।
विज्ञापन

पुलिस को नहीं है किसी पर शक

थांपसन की मौत पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। थांपसन की मौत पर क्रेग चैपमैन ने कहा कि 'इनकी मौत दुःखद परिस्थितियों में हुई है। हम दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे।

जब वो चलने में सक्षम था तो उस वक्त हम दोनों पूल खेलते थे। मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा है।' थांपसन की मौत पर लिन गैरेट ने ट्वीट किया कि 'यूके के सबसे मोटे आदमी की आत्मा को शांति मिले। इस मौत से डोवर सदमें में हैं'।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार उन्हें सुबह साढ़े दस बजे थांपसन के मौत की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक थांपसन की मौत सामान्य मौत है। (फोटो में थांपसन का बचपन)


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें