धोखा देने के लिए लोग किस स्तर तक जा सकते हैं, ये कहानी इसका सबूत है। कोई अपनी वेडिंग ड्रेस ना खरीदना चाहता हो और उसे पाने के लिए ऐसा काम करे, तो हैरत होती है।
हम बात कर रहें है मेट्रो में छपी खबर की जिसके मुताबिक क्रोएशिया में हाल ही में एक दुल्हन वेडिंग ड्रेस के स्टोर से सिर्फ अंडरवियर ही पहनकर भाग गई।
वो पहुंची तो थी वहां पर अपनी शादी के लिए जोड़ा तलाशने। वो वहां शादी में बनने वाली अपनी ब्राइड्मेड्स सहेलियों के साथ पहुंची थी।
एक के बाद एक वो अपने लिए गाउन ट्राई करने लगी लेकिन तभी...
हो गई कपड़े की चोरी
होने वाली दुल्हन दो ड्रेस पहले से ट्राई कर चुकी थी। पसंद ना आने की वजह से अब वो तीसरे ड्रेस को चेंज करने के लिए चेजिंग रूम में गई।
वहीं उसकी सहेलियां बाहर ही अपने लिए भी कपड़े तलाश कर रही थी। जैसे ही होने वाली दुल्हन चेजिंग रूम में गई, उसकी सहेलियां बाकी सभी ड्रेस लेकर बाहर भाग आई।
इससे पहले की स्टोर के मालिक को कुछ पता लगता, कपड़े बदल रही ये लड़की भी सिर्फ अंडरवियर पहने ही स्टोर के बाहर भाग आई।
भाग गई लड़कियां और चोरी हुआ सामान
ये सब बहुत जल्दी-जल्दी हुआ। स्टोर के मालिक डालेनजला जेलनकिक ने कहा कि लड़की को इस मुद्रा में देखकर वहां सभी लोग दंग थे।
उसने बाद में बताया कि स्टोर के बाहर एक बीएमडब्लू भी खड़ी थी। उसी गाड़ी में सभी लड़कियां भी बैठ गई।
देखते ही देखते सब वहां से ढेर सारे वेडिंग ड्रेस लेकर भाग गई। इस बात पर पुलिस ने कहा कि अब से वो इस बात का ख्याल रखेंगे कि इस तरह की चोरी ना हो।
इस अनोखी चोरी के बारे में जिसने सुना अचंभित रह गए।