हममें से हर किसी को कोई ना कोई चीज बहुत ज्यादा ही पसंद आ जाती है। तब हम उस चीज को खरीदकर या फिर मांगकर अपना बना लेते हैं।
लेकिन, जानिए इस आठ साल के छोटे से बच्चे की कहानी जो कुछ दिन की छुट्टियां मनाने अपने दादी के घर गया था। मामला चीन के ग्वानडॉन्ग प्रांत का है।
मेट्रो के मुताबिक दादी के घर में रहने वाला कछुआ उसे बहुत पसंद आया। वो सारा दिन उसी के साथ खेलता। लेकिन, अब उसके लौटने का दिन आ गया था। उसे दादीमां और कछुए को छोड़कर जाना था, जो उसे बिल्कुल रास नहीं आ रहा था।