फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां महिलाओं को दी जा रही है एक खास काम की ट्रेनिंग, देखें वायरल फोटो

Mon, 08 May 2017 01:48 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए लोगों को घरों में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक जगहों पर भी बड़े पैमाने पर शौचालय बनवाए जा रहे हैं। हालांकि सार्वजनिक शौचालय मिल भी जाते हैं तो महिलाएं उसका इस्तेमाल इनफेक्शन और गंदगी की वजह से नहीं कर पाती हैं। 
विज्ञापन

 

अनोखा किट

एक खबर के मुताबिक महिलाओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रिया में ग्रीन पार्टी नाम की एक स्थानीय संस्था महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने की ट्रेनिंग दे रही है। बताया जा रहा है कि एक किट की मदद से महिलाएं खड़े होकर पेशाब कर पाएंगी। यह किट एक नली जैसी है। इसके इस्तेमाल के बाद महिलाएं इसे फेंक सकती हैं। इस किट का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं को गंदी शौचालय की सीट पर बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन

कई घंटों तक पेशाब रोके रखने के चलते दुनिया की करोड़ों महिलाएं यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) से ग्रसित होती हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस किट को अगर कम कीमत में और आसानी से उपलब्ध कराए जाए तो महिलाओं की एक बड़ी समस्या दूर हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें