फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पॉपकॉर्न को खाने से होगा नशा, सिनेमा हॉल में लॉन्च हुए पांच नए फ्लेवर

Wed, 13 Sep 2017 09:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
चॉकलेट के बाद अब पॉपकॉर्न भी आए एल्कोहल फ्लेवर में - फोटो : Joe and Seph’s
विज्ञापन
सिनेमा हॉल में बैठकर देखो या घर पर, फिल्म देखने का असली मजा तो पॉपकॉर्न से ही आता है। लेकिन अगर आप वहीं नमकीन या कैरामेल फ्लेवर वाले पॉपकॉर्न खा-खाकर बोर हो चुके हैं तो इस स्नैक्स का नया फ्लेवर ट्राई कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: शराब पीने का शौकीन है यह भैंसा, साल में कमाता है 1 करोड़ रुपये
 
Trending Videos

यहां हो रही है इनकी बिक्री

फिल्म की बोरियत दूर करेंगे ये पॉपकॉर्न्स - फोटो : Joe and Seph’s
यूनाइटेड किंगडम की कंपनी जी एंड टी पॉपकॉर्न ने मूवी लवर्स के लिए शराब के फ्लेवर वाले पॉपकॉर्न लॉन्च किए हैं। मैकियाटो, विस्की, मोइतो, मार्गरिटा और कॉस्मोपॉलिटन फ्लेवर में इन पॉपकॉर्न्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसकी बिक्री यूनाइटेड किंगडम के कुछ सिनेमा हॉल में शुरू कर दी है। साथ में ऑफर भी रखे गए हैं। पांच पैकेट खरीदने पर कंपनी की ओर से आपको एक पैकेट मुफ्त में मिलेगा।


पढ़ें: 10 सेकेंड्स में 7 बोतल बीयर पी गया यह शख्स, अपनाई थी यह ट्रिक

 
विज्ञापन

कंपनी ने रखा है ये ऑफर 

एक ही बाइट में मिल जाएगा स्नैक्स और ड्रिंक दोनों का मजा! - फोटो : Joe and Seph’s
हालंकि 80 ग्राम के एक पैकेट की कीमत 4 यूरो यानी करीब 306 रुपये रखी गई है। लेकिन पीने का शौक या फिल्म की बोरियत दूर करने का बहाना काफी है इस इनोवेटिव स्नैक को कम से कम एक बार चखने के लिए। लेकिन ख्याल रहे इन 'कॉकटेल पॉपकॉर्न' के एक पैकेट में अल्कोहल की मात्रा 5 फीसदी एबीवी है जिससे नशा चढ़ सकता है। 

पढ़ें: ये है दुनिया का पहला बीयर स्वीमिंग पूल, उठाना है लुत्फ तो कटा लीजिये यहां का टिकट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें