फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बच्ची की हैं दो मां, एक पिता और छह दादा-दादी!

विज्ञापन
विज्ञापन
हर किसी के एक मां और एक बाप होते हैं। आपने इससे पहले ऐसा कोई केस नहीं सुना होगा जिसमें एक बच्ची के छह दादा-दादी, दो मां और एक पिता हो।
विज्ञापन


बेहद हैरान कर देने वाली ये खबर आई है ब्राजील के साउ पोलो से। बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक एक कोर्ट ने हाल में एक बच्ची के माता-पिता और दादा-दादी को लेकर दंग कर देने वाली रूलिंग की है।

कोर्ट ने पिछले साल अक्टूबर में जन्मी बच्ची के एक पिता, दो माताएं और छह दादा-दादी होने की बात कुबूली और इन्हें ऑफिशयल किया। मगर कैसे और क्यों, आप भी जानिए।
विज्ञापन

ये था मामला

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि 26 साल की फरनानडा बटकली क्रोपेनस्की और उनकी महिला साथी मारियानी गुड्स हैं। पिछले चार सालों से वो दोनों रिश्ते में हैं और साथ रहते हुए अब एक बच्चा चाहती थीं।

उनके इस फैसले को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने एक पुरूष दोस्त लुईस गुलहर्म कैलफील्ड की मदद ली। फर्टिलाइजेशन तकनीक की मदद से लुईस ने उसकी दोनों महिला मित्रों में से फरनानडो को प्रेगनेंट करने की बात कही।

होने वाले पिता ने शर्त रखी कि बच्चा पैदा होने के बाद उसे भी बाप का दर्जा दिया जाना चाहिए। तभी वो इस प्रक्रिया के लिए राजी होगा। दोनों माताएं पहले से इसके लिए तैयार हुई।
विज्ञापन

फिर हुई बच्ची

नौ महीने बाद फरनानडा ने एक बच्ची को जन्म दिया। तय फैसले के हिसाब से उन लोगों को कोर्ट के ऑडर्स चाहिए थे। बच्ची की बायोलॉजिकल मां के अलावा उसकी महिला साथी भी बच्ची के मां होने का दावा कर रही थी।

पिता ने तो पहले ही पिता के दर्जे की बात कही थी। कोर्ट इस बात से हैरानी में तो पड़ गया। लेकिन, जल्द ही उसने तीनों पक्षों की बात सुनी और मानी।

कोर्ट ने कहा कि इस हिसाब से बच्ची का एक पिता और दो मातांए होंगी और कुल छह दादा-दादी। इस केस ने सबको चौंकाया, लेकिन जानने के बाद ये सही निकला।

इस पुरुष के निकल आए स्तन, यकीन ना हो तो पढ़ें खबर!

जब एक्सीडेंट के बाद छिलके सा उतर आया सिर...हिम्मत हो तो ही देखें!

बच्चों के पैदा होते ही गर्भ-नाल खा गई ये मां!

मां ने अपने ही बेटे की आंखें चम्‍मच से उखाड़ी





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें