लगभग हर लड़की ही गुड़ियों से खेलने का शौक होता है। यही नहीं, उन्हें घर-घर खेलने में भी बहुत मजा है।
मेट्रो के मुताबिक लेकिन सात की छोटी सी बच्ची को शायद ही पता था कि उसे कभी असली जिंदगी में घर-घर जैसे गेम्स को जीना पड़ेगा।
सात साल की नन्ही बच्ची जैजमीन उस रात गहरी नींद में सो रही थी। तभी अचानक उसको अपनी मां के जोर से चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने लगी।
नीचे आई तो देखा नजारा
वो जब अपने कमरे से निकलकर आई तो देखा कि उसकी मां को लेबर पेन होने लगा है।
उसे पता था कि डॉक्टर के हिसाब से तो उसकी मां की डिलिवरी डेट तीन हफ्ते बाद में आनी थी। लेकिन वक्त से पहले ही उसकी मां इंडिया का बच्चा होने लगा।
उस वक्त घर में कोई नहीं था। ऐसे में जैजमीन ने ही सबसे पहले तो पुलिस को फोन कर उन्हें घर बुलाया।
फोन पर बनी रही
पुलिस को वहां पर आने में देर हो जाती। इसलिए पुलिस ने जैजमीन को फोन पर ही बच्चा पैदा करवाते रहने के टिप्स देना शुरू किए।
मम्मी और पुलिस के कहने पर उसने अपनी मां के टॉवल्स बदले और बच्चे का सिर दिखाई देने पर उसे जोर से खींचा भी। बच्चा ठीक से घर ही में डिलिवर हो गया।
बच्चा पैदा होने के बाद जैजमीन की मां इंडिया कहती हैं कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत नाज है। उसकी मदद से सिर्फ बीस मिनट में उनकी दूसरी बेटी इस दुनिया में आ गई। वो ये पल कभी नहीं भूलेगी।
टीवी शो के लिए कैमरे के सामने नग्न हो दिया बच्चे को जन्म