फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में पानी भरने रस्सी जितने लंबे हैं इनके बाल, देखिए तस्वीरें

Tue, 07 Jun 2016 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : UPI
विज्ञापन
जनाब अगर आपको इस आदमी के कंधे में लटकी हुई चीज रस्सी लग रही है तो आप गलत हैं। ये रस्सी नहीं बल्कि सवजीभाई राठवा के 62 फीट लंबे बाल हैं। चौक गए न! लेकिन ये बिलकुल सच है। सवजी की उम्र 60 साल है लेकिन इस उम्र में भी उनके बालों की वृद्धि कम नहीं हुई है, बल्कि उनके बाल बढ़ते ही जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सवजी जब चलते हैं तो ऐसा लगता है मानो वो कोई बड़ी सी काली रस्सी अपने हाथ पर बांधकर चल रहे हो। गुजरात के बड़ोदरा जिले के रहने वाले सवजीभाई पेशे से किसान हैं। 

आप जानना चाहेंगे की वो अपने बालों को स्वस्थ बनाने के लिए करते क्या हैं तो हम आपको बता दें कि वो अपने बालों का बहुत ख्याल रखते हैं। वो हर दूसरे दिन तीन घंटों तक अपने बालों को धोते हैं। अपने बालों को खेत में फैलाकर सुखाते हैं। इतना ही नहीं वो अपने खाने पीने का भी बहुत ध्यान रखते हैं। केवल घर का बना हुआ शुद्ध शाकाहारी खाना ही खाते हैं, और मसाले वाले खाने से परहेज करते हैं। जब वो काम के सिलसिले में बाहर रहते थे तब वो केवल फल खाकर जिंदा रहते थे। कितने कितने दिन तो वो केले पर ही निर्भर रहे। 
विज्ञापन


उनके जिले के लोग चाहते हैं कि उनका नाम गिनीज रिकॉर्ड में शामिल हो। इससे पहले लंबे बालों के लिए जिसका नाम गिनीज रिकॉर्ड में शामिल किया गया था वो चीन के जी क्विपिंग थे। जिनकी 2010 में मृत्यु के समय 22 फीट लंबे बाल थे।   
विज्ञापन


देखें वीडियो..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें