फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब-जब लजीज खाने की चाह बन गई गुनाह करने की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
भूख लगती है तो कई बार किसी को कुछ समझ नहीं आता है? बुद्धि चलने के लिए पेट का भरा होना जरूरी है। ऑडी के मुताबिक साल 2010 में ओहियो के मैक डॉनल्ड के एक रेस्टोरेंट में 24 साल की मैलोडी डुशैन मैक नगेक्ट्स खाने आई।
विज्ञापन


उन्हें रेस्टोरेंट के स्टाफ ने बताया कि उनके पास मैक नगेट्स नहीं हैं क्योंकि अब उन्होंने ये देना बंद कर दिया है। इसके बाद तो जैसी मैलोडी गुस्से से बौखला गई। वो अपने कार से उतरी और मैक डॉनल्ड के वर्कर को मुक्कर दे बैठी। इसके बाद उन्होंने एक जोरदार पंच कार के शीशे पर मारा और वो भी टूट गया।

इसके बाद वहां पुलिस आई और मैलोडी को गिरफ्तार कर ले गई। वो नशे में थी और ऐसा कारनामा करने की वजह से उन्हें तीन महीने जेल में बिताने पड़े।

सोडा नहीं कराना था शेयर

अगर आपको आपकी ड्रिंक किसी के साथ शेयर करनी होती है, तो वो आपकी मर्जी होती है। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते, तो भी इसमें आपकी मर्जी होनी चाहिए।

लेकिन मिशिगन के फ्लिंट में इसी साल जब एक आदमी ने एक पार्टी में किसी दूसरे आदमी के साथ अपना सोडा शेयर करने से मना कर दिया, तो उसे फौरन ही चेहरे पर जोरदार मुक्का खाना पड़ा।

उसके पड़ोसी ने उसे पटक-पटक कर इसलिए मारा क्योंकि उसे शेयर ना कराने की बालत पर गुस्सा आ गया था। उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया।

डिनर पहले ही खाया तो मार ही डाला

अब किसी को भूख लगेगी और खाना सामना पड़ा हो, तो वो तो खा ही लेगा ना! ये तो बड़ी आम बात है। पर ऐसा करने के लिए एक ब्वॉयफ्रेंड को अपनी जान गंवानी पड़ी वो भी अपनी गर्लफ्रेंड के हाथों।

जी हांय। अमेरिका के लुजेन काउंटी में एक दिन एक लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड का झगड़ा हो गया था। दोनों लड़ने के बाद सो गए थे।

रात में जब लड़की उठी तो उसने लड़के को खाना खाता देखा। उसे लड़के पर इतना गुस्‍सा आया कि उसने लड़के को चाकू घोंप दिया। लड़का किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। लेकिन घायल। लड़की को इस जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी पर दे मारा सैंडविच

इसी महीने आयोवा में रहने वाले एक आदमी ने पुलिस के सामने अपनी बात रखी और बताया कि उसे एक रात अपनी पत्नी पर काफी गुस्सा आ रहा था।

उसने स्वीकारा कि उसे मैक डॉनल्ड का मैक चिकन बिल्कुल पसंद नहीं है। रात 1 बजे उसकी पत्नी ने उसे जगाया और उसके हाथ में मैक चिकन ही था।

फिर क्या था, इसने रात में उसी मैक चिकन सैंडविच को पत्नी के चेहरे पर जोर से दे मारा। इसके बाद पत्नी बाथरूम तक अपने आप को साफ करने गई।

चुपके से वो सबकुद रिकॉर्ड करने लगी। उसका पति अभी भी उसे परेशान कर रहा था। सब कुछ पत्नी ने रिकॉर्ड कर लिया और बाद में दी गई प्रताड़ना भी रिकॉर्ड कर पुलिस को बता दिया।

विज्ञापन

मनपसंद बर्थडे ब्रेकफास्ट नहीं मिला तो...

अब मिलिए इन महाशय से। फ्लोरिडा में रहने वाले जेम्स ई इरविन ने अपनी गर्लफ्रेंड के आंख ही फोड़ दी। वो भी इसलिए क्योंकि वो जेम्स के जन्मदिन के दिन नाश्ते में वो चीज नहीं लाई जो उसे पसंद था।

उसके मुताबिक उसे बर्थडे के दिन की शुरूआत पैनकेक खाकर करना था। लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड वैफल्स ले आई। इसके बाद लड़की को अपनी आंख गंवानी पड़ी थी।

ऐसा कुकृत्य करने के लिए उसे हिरासत में ले लिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें