फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्यार: 76 साल की पत्नी और 44 साल का पति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार अंधा होता है। वो उम्र की सीमा और किसी भी और अंतर को समझने के परे होता है। ये बात वाकई इस जोड़े को देखकर सच लगती है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक चीन के लिआओनिंग प्रांत में एक ऐसा अनोखा जोड़ा रहता है जिनकी उम्र में 32 सालों का अंतर है। 42 साल के ली की पत्नी की उम्र 76 साल हैं।

दोनों की शादी के जल्द ही 18 साल पूरे होने जा रहें हैं। इस अवसर पर उन्होंने खूब धूम-धाम से मनाने की प्लानिंग की है।

ली बताते हैं कि जब वो महज 8 साल के थे तभी से मां के दीवाने थे। उन दिनों मां एक नामी लोकल अदाकारा थी जिसके खूब दीवाने हुआ करते थे। ली को मां से बचपन से ही प्यार था।
विज्ञापन
Trending Videos

मां से करूंगा शादी

बड़े होते होते ली ने मां के साथ सात फेरे लेने की चाहत का जिद बना लिया। वहीं मां भी ली को प्यार करने लगी थी। समाज दोनों के शादी के खिलाफ था।

पर, दोनों की एक-दूसरे के लिए चाहत इतनी प्रगाड़ थी कि उन्होंने किसी की नहीं सुनी और समाज की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचा ‌ही ली।

ली को सब बूढ़ी ली से शादी करने के फैसले के लिए पागल भी कहने लगे। ली के पिता कहते हैं कि ली उन दिनों जब स्कूल में पढ़ता था जब मां उसके स्कूल में डांस करने के लिए आई थी।

ली के पिता ने ये भी कहा कि मां को उसने सबसे पहले आंटी कहा था। उसे शायद इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि  एकदिन वो आंटी ही उसकी पत्नी बन जाएगी।

विज्ञापन

पत्नी का बड़ा दीवाना

ली कहते हैं कि वो मां को बचपन से इतना चाहते थे कि कई सुंदर और काबिल लड़कियों के रिश्ते आने के बावजूद उसने सब को ठुकरा दिया।

वो मां के शोज और परफोर्मेंस को हर जगह देखने पहुंच जाते। ली जब 27 साल के हुए तो मां ने उन्हें अपने परफॉर्मेंस में शामिल करना शुरू किया।

ली के माता-पिता अपने बेटे की पसंद से इतने नाखुश थे कि लोगों को भी इसके बारे में बताने में शर्मिंदा महसूस होते। जिन दिनों ली की सगाई मां से हो गई तभी भी उसके मां-बाप उसे मां को छोड़ देने के कहते।

मां एक तलाकशुदा अदाकारा थी जिनके दो बच्चे भी थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि ली की शादी से उनकी माता को इतना शॉक लगा कि उनकी मृत्यु ही हो गई।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें