फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर छाया 179 साल की उम्र का बुजुर्ग!

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में कई साइटों पर चल रही एक खबर में ये बताया गया कि एक व्यक्ति यह दावा कर रहा है कि उसकी उम्र 179 साल है और मौत उसे भूल चुकी है।
विज्ञापन


पर क्या इतनी लंबी उम्र तक जीना किसी इंसान के लिए मुमकिन है? इससे पहले की आप इस शख्स को लेकर अपनी कोई राय बनाए, हम बता दें कि इस व्यक्ति का दावा और इसके उम्र को लेकर मचा बवाल सिर्फ एक झूठ है।

खबरों के मुताबिक महाष्टा मुरसी नाम के ये आदमी जनवरी, 1835 में बंगलूरू में जन्मा था। वो पेशे से एक मोची था और साल 1903 से वाराणसी में जा बसा।

खबर में ये भी बात लिखी हुई है कि उसका जन्म प्रमाणपत्र और सभी तरह के कार्डस् उसकी कही बात को साबित करते हैं। लेकिन उसकी उम्र का पता मेडिकल तौर पर नहीं साबित किया जा सकता है।
विज्ञापन


ओह! तो ये है पूरा मामला

जब अमर उजाला ने इस खबर को लेकर सभी साइटों की जांच की तो पाया कि इस खबर को वर्ल्ड न्यूज डेली रिपोर्ट नाम की वेबसाइट ने सबसे पहले प्रकाशित किया था।

ये एक ऐसी वेबसाइट है जिसके डिसक्लेमर में ये साफ तौर पर लिखा हुआ है कि ये एक फेक न्यूज वेबसाइट है और इसमें चलने वाली सभी खबरें झूठ या फिर मनगड़ंत होती हैं।

होएक्स डॉट ओआरजी के मुताबिक कई तस्वीरों वर्ल्ड न्यूज डेली रिपोर्ट ने ये तस्वीर नहीं बनाई है। उन्हें ये तस्वीर यूं ही ऑनलाइन मिल गई थी और काफी सालों से कई साइटों पर है।
विज्ञापन

मच गया हर जगह बवाल

इसलिए इस फोटो को उन्होंने उठाया और 179 साल होने की खबर को हवा दी।

तो सच्चाई ये है कि ये आदमी कौन है और कहां रहता है या फिर अब जिंदा भी है या नहीं, इसका कोई अता-पता नहीं है।

इस खबर ने पुर्तगाल, फ्रांस और भारत समेत कई देशों में काफी सुर्खियां बटोर ली हैं।

आपको बताते चलें कि प्रमाणित तौर पर इस दुनिया का सबसे बूढ़ा व्यक्ति 116 साल का है और वो जापान का रहने वाला है। वो जीवित है।

लेकिन जीन कैलमेंट प्रमाणित तौर पर 122 की थी और वो फ्रांस की रहने वाली थी। वो अब तक की सबसे ज्यादा उम्र की महिला थी जो इस दुनिया में नहीं रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें