मिस्र के मध्य भाग में फाययम नाम की एक जगह है जहां पर एक मिलियन ममी मिले हैं। ये जगह कायरो से साठ किलोमीटर की दूरी पर है।
डेली मेल के मुताबिक वैज्ञानिकों को यहां से 1700 ममी रेगिस्तान के 75 फीट अंदर से खोदाई में मिले हैं। इन सबको निकालने के बाद उन्होंने बताया कि अभी उन्हें और भी ममी मिल सकती हैं।
पता चला कि ये ममी तब की हैं जब मिस्र रोम और बाइजेनटाइन साम्राज्य में था। इस ममी में 18 महीने की बच्ची की ममी तो मिली ही है साथ ही साथ 7 फुट के आदमी की भी ममी मिली है।