फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत के नीचे मिले 1500 साल पुराने लाखों ममी, रहस्य गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्र के मध्य भाग में फाययम नाम की एक जगह है जहां पर एक मिलियन ममी मिले हैं। ये जगह कायरो से साठ किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक वैज्ञानिकों को यहां से 1700 ममी रेगिस्तान के 75 फीट अंदर से खोदाई में मिले हैं। इन सबको निकालने के बाद उन्होंने बताया कि अभी उन्हें और भी ममी मिल सकती हैं।

पता चला कि ये ममी तब की हैं जब मिस्र रोम और बाइजेनटाइन साम्राज्य में था। इस ममी में 18 महीने की बच्ची की ममी तो मिली ही है साथ ही साथ 7 फुट के आदमी की भी ममी मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहली शताब्दी की ममी

जांच में ये भी पता चला कि ये ममीज एक से सातंवी शताब्दी की हैं। लेकिन इतने सारे लोगों को ममी में बनाकर किसी कब्रस्तान में क्यों दफ्न किया गया, इसका राज अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हो सकता है‌ कि ये किसी रॉयल परिवार से नहीं रहें होंगे, इसलिए एक साथ यहां दफ्न कर दिए गए। इसमें एक पैटार्न ये भी देखा गया कि लाल रंग के बालों वाले लोगों को एकसाथ और भूरे और काले रंग के बालों वाले लोगों को एक साथ दफ्न कर दिया गया।

एक प्रोफेसर ने अपने फेसबुक पेज पर ये भी लिखा कि सभी ममी को बहुत ही सुंदर तरीके से दफनाया गया। उन्हें ट्यूनिक और अन्य चीजों से ढंका गया था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें