फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death Experience: धमाके में शख्स की हो गई थी मौत, ताबूत में जाने पहले हुआ जिंदा, फिर बताई हिला देने वाली कहानी

Thu, 18 Jun 2026 05:03 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Death Experience: गैस ब्लास्ट में घायल शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिय था। इसके बाद उसके अंतिम सस्कार की तैयारियां चल रही थीं। इसके बाद जो हुआ वो बेहद हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन
धमाके में शख्स की हो गई थी मौत, ताबूत में जाने पहले हुआ जिंदा, फिर बताई हिला देने वाली कहानी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Near Death Experience: कभी-कभी ऐसी खबरें पढ़ने को मिलती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कोई मरने के बाद भी जिंदा हो सकता है? लेकिन दुनिया में अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। अब इन दिनों एक ऐसी ही घटना सामने आई है। गैस ब्लास्ट में एक शख्स घायल हो गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन इसके बाद एक ऐसी घटना हुई जिसने डॉक्टरों को हिला दिया। मरकर जिंदा होने की इस शख्स पूरी सच्ची कहानी है। 

विज्ञापन


शख्स की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सामान्य दिन अचानक से एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस भयानक धमाके में दीवारें गिर गईं और शख्स धमाके की चपेट में आ गया। आग की लपटों और मलबे की ढेर में शख्स की सांसें थम गईं। वहां पर मौजदू लोगों ने मान लिया कि अब उसकी मौत हो गई है।

डॉक्टरों ने मान ली हार 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके के बाद शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। वेंटिलेटर, सीपीआर और हर मुमकिन मेडिकल इलाज दिया गया, लेकिन उसकी पल्स गायब हो चुकी थीं और दिल धड़कना पूरी बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने हार मानकर उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार पर शख्स की मौत के बाद दुखों का पहाड़ टूट गया। 
विज्ञापन


Viral: विदेशी टूरिस्ट से बार-बार किस मांग परेशान कर रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही लोगों का फूटा गुस्सा

फिर अचानक पलट गई कहानी

कहानी में उस समय सबसे बड़ा मोड़ आ गया, जब मृत शरीर को आगे की प्रक्रियाओं के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी उंगलियों में कुछ हलचल दिखाई दी। किसी यकीन नहीं हो रहा था। डॉक्टरों ने दोबारा जांच की तो देखा बंद हो चुका दिल फिर धड़क रहा था। यह एक मेडिकल चमत्कार की तरह था। 

Viral Video: ट्रेन में कैसे उड़ जाते हैं पैसे और मोबाइल? वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

मौत के बाद शख्स ने देखीं ये चीजें

शख्स ने होश में आने के बाद चौंकाने वाली बातें बताई। उसने बताया कि जब उसकी सांसें थम गई थीं, तो उसे अजीब सा महसूस हो रहा था। कोई दर्द नहीं था और हर तरफ गहरी शांति थी। ऐसा लग रहा था जैसे वो किसी खूबसूरत सफर पर है। लेकिन इसी दौरान एक आवाज आई कि तुम्हारा अभी समय पूरा नहीं हुआ है और वो अचानक लौट आया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें