फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बच्चों ने बेल्ट से खेला ऐसा खतरनाक खेल, देखकर लोग बोले 'ऐसे कौन खेलता है यार..'

Fri, 24 Apr 2026 03:21 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ बच्चे बेल्ट से मजेदार खेल खेलते दिख, रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल यह आंख मिचौली खेल का खतरनाक वर्जन है, जिसमें बेल्ट से मार पड़ती है।  
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : X/@veejuparmar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Weird Game Viral Video: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया किसी अजीबोगरीब दुनिया से कम नहीं है। यहां हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसकी ना आपने कभी कल्पना की होती है और ना ही असल जिंदगी में देखा होता है। जहां एक तरफ मजेदार वीडियो लोगों को हंसाते हैं, वहीं दूसरी तरफ जुगाड़ और अतरंगी आइडियाज भी खूब वायरल होते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर हंसी के साथ-साथ हैरानी भी होती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में एक अजीब और खतरनाक खेल देखने को मिलता है। आपने बचपन में आंखों पर पट्टी बांधकर दोस्तों को पकड़ने वाला खेल जरूर खेला होगा, लेकिन यह उससे बिल्कुल अलग और ज्यादा जोखिम भरा है। क्लिप में एक शख्स की आंखों पर पट्टी बंधी होती है और उसके हाथ में बेल्ट होती है, जिसे वह हवा में घुमा रहा होता है। अब जो भी उस बेल्ट की चपेट में आता है, उसे जोरदार मार पड़ती है। बाकी लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं।

इस खेल को देखकर यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर किसने ऐसा खतरनाक आइडिया सोचा और लोग इसे खेल भी कैसे रहे हैं। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


देखें वीडियो
 

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोग देख चुके हैं। कैप्शन में इसे ‘फ्रस्ट्रेशन निकालने वाला खेल’ बताया गया है। हालांकि, वीडियो देखने के बाद ज्यादातर लोग हैरान नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “ये तो बहुत जोर से लगता होगा।” दूसरे ने कहा, “मैं तो ऐसा खेल कभी नहीं खेलूंगा।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ऐसे लोगों को तो कमरे से बाहर कर देना चाहिए।”

Jugaad Video: बर्तन धोने के लिए लड़के ने लगाया ऐसा दिमाग, देखकर लोगों ने भी जोड़ लिए हाथ
Funny Video: शादी का मंच बना अखाड़ा, रस्म के बीच रस्गुल्ले की ठूसा-ठूसी देख सब रह गए हैरान
Viral Video: बस के अंदर सरदारों ने लगाए भोजपुरी गाने पर ठुमके, मजेदार डांस हुआ वायरल
Viral Video: बेटी के प्यार में पिता ने बनवाया अनोखा टैटू, भर आया लाखों लोगों का दिल
Viral Video: बनारस के घाट पर फर्राटेदार जापानी बोल रहा था शख्स, जापान के टूरिस्ट भी हुए फैन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें