फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रसगुल्ले के कारण टूट गई शादी, दुल्हन ने लौटा दी चौखट से बारात..

Thu, 20 Apr 2017 03:30 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
दुल्हन ने लौटा दी चौखट से बारात..
विज्ञापन
आपने कई बार इस तरह की खबर पढ़ी और सुनी होगी, जिसमें दुल्हन ने दहेज की वजह से बारात लौटा दी, या फिर दूल्हे के शराब पीने की वजह से वो शादी से इंकार कर दी। लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें लड़की ने रसगुल्ले की वजह से बारात को अपने चौखट से लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन ने लौटा दी चौखट से बारात..
जी हां कानपुर गांव के कुरमापुर गांव में एक दुल्हने ने रसगुल्ले की वजह से बारात को लौटा दी। दरअसल विवाद प्लेट में 2 रसगुल्ले रखने को लेकर शुरू हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। दरअसल 14 अप्रैल को शादी के लिए बारात लड़की के घर पहुंची। खाने के दौरान लड़के के मौसेरे भाई ने प्लेट में 2 रसगुल्ले रखने को कहा, लेकिन स्टॉल पर खड़े लड़के ने उसे एक रसगुल्ला लेने को कहा, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

लड़के पक्ष की ओर से लड़की के पिता के साथ भी गाली गलौज की गई। जब इस बात की खबर लड़की तक पहुंची तो उसने शादी से इंकार कर दिया। बाद में बुजुर्गों ने मामला शांत करवा दिया, लेकिन लड़की नहीं मानी और लड़के वालों को बिना दुल्हन के ही बारात को लेकर लौटना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें