Cobra Viral Video: गहरी नींद में सो रहे शख्स के बिस्तर पर चढ़ा कोबरा, आंख खुली तो उड़ गए होश
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सड़क किनारे बनी एक बड़ी पानी की टंकी अचानक एक तरफ झुकने लगती है। देखते ही देखते टंकी भरभराकर जमीन पर गिर जाती है। हादसे के वक्त आसपास कुछ लोग मौजूद थे, जिनमें एक व्यक्ति बाइक पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि कुछ लोग सड़क किनारे खड़े थे। टंकी के अचानक गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच जाती है और लोग घबराकर पीछे हट जाते हैं।
बता दें कि, पानी की टंकी गिरने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण टंकी की संरचना कमजोर हो सकती है। इसके अलावा तेज आंधी-तूफान, निर्माण में खामी या क्षमता से अधिक पानी भरने की वजह से भी टंकी के गिरने का खतरा बढ़ सकता है। यह घटना एक बार फिर पुरानी और जर्जर पानी की टंकियों की नियमित जांच की जरूरत को उजागर करती है। गनीमत रही कि हादसे के समय लोग टंकी से पर्याप्त दूरी पर थे, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, हर बार स्थिति इतनी सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है। ऐसे में समय रहते टंकी की स्थिति की जांच करना और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है।
Viral Video: गेट खोलते ही शख्स का विशालकाय अजगर से हुआ सामना, खौफनाक वीडियो देख नहीं होगा यकीन
Viral Video: मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, शख्स ने पीटने के बाद फ्लैट में खींचा
पानी की टंकी गिरने के वायरल हो रहे इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अगर टंकी कुछ सेकंड पहले गिरती, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर टंकी इतनी कमजोर थी, तो उसे पहले ही सही तरीके से क्यों नहीं हटाया गया।