जैसे, इन दिनों 10 रुपये के नोट वाला एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। अब आप कहेंगे कि भला इसमें ऐसा क्या है? तो ये तो आप खुद ही देखिए क्योंकि फटे नोट को चलाने के लिए एक शख्स ने जो अपना दिमाग चलाया, उसने हर किसी का दिमाग हिला दिया।
तो पहले ये वीडियो देखते हैं और इसके बारे में जानते भी हैं...
वीडियो में हो क्या रहा है?
बात इस वीडियो की करें तो इस वीडियो में आप एक शख्स को देखेंगे जिसके हाथ में 10 रुपये का ऐसा नोट है जो तीन जगह से फटा हुआ है। आप सोचेंगे तो अब ये कैसे चलेगा? तो इस शख्स ने इस फटे हुए नोट को चलाने के लिए ही जुगाड़ बैठाया।
इस शख्स ने तीन हिस्सों में फटे हुए इस 10 रुपये के नोट को सिलाई मशीन से सिल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कैसे सिलाई मशीन से इस फटे हुए नोट को जोड़ रहा है।
खूब देखा जा रहा है वीडियो
10 रुपये के फटे इस नोट को सिलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो पर काफी कमेंट भी किए गए हैं।
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा "रुपये से ज्यादा को धागा यूज कर लिया।" एक अन्य यूजर ने लिखा "फिर टेल मास्टरजी ने बोला कि इस सिलाई के 10 रुपये हो गए, मैंने वही नोट उन्हें दे दिया।"
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'भाई मशीन लेने के पैसे कहां से आए?' एक और यूजर ने लिखा "भाई ने तो कमाल कर दिया, अब दुकानदार भी मना नहीं कर पाएगा।"
यहां देखें 10 रुपये के नोट वाला वीडियो:-