मिट्टी की झोपड़ी में दिखा महिला का टैलेंट, कहानी ही क्या गाने पर किया खूबसूरत डांस
- फोटो : instagram
Viral Video: भारत में लोगों के भीतर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया के जमाने में लोगों के प्रतिभा देखने को मिल जाती है। कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपनी कला दिखाने के लिए सही मंच नहीं मिल पाता है, लेकिन इंटरेनट के माध्यम से उनकी प्रतिभा सामने आती है। इन दिनों एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने अपनी मिट्टी की झोपड़ी में कहना ही क्या, गाने पर बेहद खूबसूरत डांस कर रही है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें न कोई बड़ा मंच है, न महंगी लाइटिंग और न ही कोई सेटअप। इसके बाद भी महिला के डांस ने आत्मविश्वास और भाव-भंगिमाओं ने लोगों के दिल को जीत लिया है। लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आप देश सकते हैं कि महिला बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही है। महिला ने इतना प्रभावशाली नृत्य किया है कि सभी का ध्यान उसके डांस पर टिक गया है। उनके हाथों की मुद्राएं, चेहरे के भाव और गाने की लय के साथ उन्होंने ऐसा तालमेल बिठाया है कि डांस से निगाहें नहीं हट रही हैं।
El Nino: क्या अब नहीं होगी बारिश? बेहद अहम हैं आने वाले दिन, अल नीनो के खतरनाक प्रभाव को लेकर बड़ा अलर्ट
महिला ने कहना ही क्या गाने पर डांस किया है। इस गीत को उसकी मधुर धुन और भावनात्मक अभिव्यक्ति के लिए काफी पसंद किया जाता है। महिला के डांस को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral: उड़ाने भरते ही टूटी विमान की खिड़की, प्लेन से बाहर आधा लटका यात्री, फिर जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह
इस पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया भी दी है। कई लोगों ने कहा है कि प्रतिभा किसी जगह या आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं है, बल्कि मेहनत और अभ्यास किसी कलाकार को असली पहचान दिलाता है। एक अन्य शख्स ने लिखा है- असली कला दिल से निकलती है।