फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गंगा की तेज धार में बह रहे शख्स की महिला ने ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ

Sat, 07 Jun 2025 02:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पानी में नहाते समय डूबने लगा और तेज बहाव में बह रहा है। हालांकि, एक महिला की सूझबूझ से शख्स की जान बच जाती है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
गंगा की तेज धार में बह रहे शख्स की महिला ने ऐसे बचाई जान - फोटो : Instagram/pullingoo_meme
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो बेहद हैरान करने वाले होते हैं, कुछ हंसाने वाले। इसके साथ ही कई वीडियो लोगों की मानवता को दिखाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को दिल को जीत लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पानी में नहाते समय डूबने लगा और तेज बहाव में बह रहा है। हालांकि, एक महिला की सूझबूझ से शख्स की जान बच जाती है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी के पानी में शख्स बहता हुआ आ रहा है। नदी में तेज बहाव को देखते हुए बैरिकेडिंग की गई है, ताकि किसी भी अनहोनी से लोगों को बचाया जा सके। पानी की तेज बहाव में बह रहे शख्स पर महिला की नजर जब शख्स पर पड़ती है। इसके बाद वो बैरिकेडिंग के इस पार से एक पीले रंग का कपड़ा शख्स की तरफ फेंकती है। 
विज्ञापन


Viral Video: बंजी जंपिंग के लिए तैयार नहीं हो रही थी लड़की, स्टाफ ने किया ऐसे मोटिवेट, लोग बोले- भाई की बातें

पानी में डूब रहा शख्स कपड़े को कपड़ लेता है और बाहर आ जाता है। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर pullingoo_meme नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 17 लाख से ज्याद लोगों ने इसे लाइक किया है। 



Viral Post: 'क्लास में लल्ला और डामर कहकर बुलाती हैं लड़कियां', लड़कों ने प्रिंसिपल से लेटर लिखकर की शिकायत

वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने डूब रहे शख्स का वीडियो बनाने पर सवाल खड़े किए हैं। अब आप इस वीडियो को देखिए और अपनी प्रतिक्रिया दीजिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शायद यह वीडियो हरिद्वार का है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें