फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर चलते-चलते अचानक मूर्ति बन गई महिला! वीडियो देखकर हैरत में पड़ी दुनिया

Thu, 20 Jul 2023 12:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रही महिला अचानक कुछ सेकंड के लिए ठहर जाती है। वह इस दौरान किसी मूर्ति की तरह खड़ी रहती है।
विज्ञापन
woman frozen in time video viral worldwide - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। अब इन दिनों एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चलते-चलते महिला अचानक ठहर जाती है। अब इस घटना को लोग टाइम ट्रैवल यानी समय यात्रा से जोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि महिला आराम से चल रही है, लेकिन वह चलते-चलते अचानक ठहर जाती है। सबसे हैराने वाली बात यह है कि महिला कुछ सेकेंड के बाद फिर दोबारा चलने लगती है। बीते हफ्ते महिला के इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया हया था। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रही महिला अचानक कुछ सेकंड के लिए ठहर जाती है। वह इस दौरान किसी मूर्ति की तरह खड़ी रहती है। आप वीडियो में यह देखकर चौंक जाएंगे कि महिला की बालों की चोटी भी जहां है, वहीं थम जाती है। महिला के इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले शख्स का कहना है कि सवाल है कि महिला अचानक जम क्यों गईं? इसके बाद वह फिर दोबारा चलने लगती है। 
विज्ञापन


लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो

इस वीडियो को टिकटॉक पर अब तक 50 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, तो वहीं पांच लाख लोगों ने लाइक किया है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। अब इस वीडियो को लोग फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर रहे हैं। 

Ajab-Gajab: यहां सिर्फ एक दिन के लिए होती है शादी, बेहद हैरान करने वाली है वजह
 

Kim Jong UN: क्यों खौफ में हैं तानाशाह किम जोंग? सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि हवा चलने के बाद भी महिला के कपड़े और बाल तक हिल नहीं रहे हैं। सबकुछ अचानक ठहर जाता है। यूजर का कहना है कि मुझे कई बार लगता है कि हम किसी और डाइमेंशन में फिसलकर चले गए हैं। 

Ajab-Gajab: यहां सिर्फ एक दिन के लिए होती है शादी, बेहद हैरान करने वाली है वजह

इससे पहले भी कई घटनाओं को टाइम ट्रैवल से जोड़ा चुका है, लेकिन किसी की भी पुष्टि नहीं की जा सकी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें