फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गली में जा रही महिला के ऊपर गिरी पानी की टंकी, फिर जो हुआ वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

Mon, 14 Oct 2024 08:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि महिला एक दूसरी महिला से बातचीत कर रही है। इसके बाद फिर वह धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। वह बिना इधर-उधर देखे आराम से सड़क पार कर रही होती है।
विज्ञापन
गली में जा रही महिला के ऊपर गिरी पानी की टंकी - फोटो : X/@Dabbu_1010
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सड़क पार करते समय कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं, तो कभी-कभी लोगों की दुर्घटना में जान भी चली जाती है। इसलिए कहा जाता है कि सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, लेकिन जब खतरा आसमान से आए, तो सावधानी भी बेकार हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को एक रिहायशी इलाके की गली में जाते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि महिला एक दूसरी महिला से बातचीत कर रही है। इसके बाद फिर वह धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। वह बिना इधर-उधर देखे आराम से सड़क पार कर रही होती है। वीडियो देखकर लगता है कि वो इस इलाके की ही रहने वाली है, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि ऊपर से मुसीबत आने वाली है। महिला के साथ कुछ ऐसा होता है कि वीडियो देखकर आपको यकीन नहीं होगा। 

दरअसल, गली में ऊपरी मंजिल से एक बड़ी प्लास्टिक की पानी की टंकी तेजी से महिला के ऊपर गिरती है। टंकी के गिरते ही महिला उसमें पूरी तरह से ढक जाती है। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। लेकिन गनीमत यह रही कि महिला सही सलामत बाहर आ जाती है। 
विज्ञापन


Dreams Communication: वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की तकनीक, पहली बार सपने में दो लोगों ने की आपस में बातचीत

वीडियो में दिख रहा है कि महिला कुछ खा रही है और आगे बढ़ रही है। साथ ही जब उसके साथ यह हादसा हो जाता है, तब भी वो कुछ खाते हुए ही दिख रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। 



Devmali Village: यहां करोड़पति भी रहता है कच्चे मकान में! घरों में नहीं लगता है ताला, जानिए अनोखे गांव का इतिहास

इस वीडियो को हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Dabbu_1010 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, कुछ भी हो, खाने का सिलसिला थमना नहीं चाहिए। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह घटना कहां की है और कब ही। लेकिन, यह बात सच है कि मुसीबत कभी भी कहीं से भी आ सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें