फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 19 मिमी आंख बाहर निकाल लेता है ये शख्स, गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम, देखें वायरल वीडियो

Tue, 29 Apr 2025 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanchez Lopez: विलियम्स मार्टिन सांचेज लोपेज ने भी अपनी अनोखी कला के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। हालांकि, उनकी इस कला ने हर किसी को बुरी तरह हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
इस व्यक्ति की कला की लोग कर रहे हैं तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम @bgt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज की दुनिया में हर इंसान के भीतर कोई न कोई खासियत जरूर छुपी होती है, बस उसे पहचानने और सही मंच पर प्रस्तुत करने की जरूरत होती है। दुनिया में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अलग-अलग तरह के अद्भुत हुनर के दम पर लोग अपने नाम से इतिहास रचते हैं। इसी तरह विलियम्स मार्टिन सांचेज लोपेज ने भी अपनी अनोखी कला के जरिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। हालांकि, उनकी इस कला ने हर किसी को बुरी तरह हैरान कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको उनकी उस कला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, एक रिपोर्ट के अनुसार इटली के उरुग्वे में रहने वाले विलियम्स मार्टिन सांचेज लोपेज ने अपनी आंखों से ऐसा कमाल कर दिखाया है कि दुनिया हैरान रह गई। अपनी इस कला के चलते उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। बता दें कि लोपेज इटली में रहते हैं और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में काम करते हैं। उनके चार बच्चे हैं। जब वह मात्र 8 या 9 साल के थे, तब उन्होंने यह महसूस किया कि वह अपनी आंखों के आसपास की मांसपेशियों को ढीला करके अपनी आंखों को बाहर निकाल सकते हैं। अपनी इस हुनर को साधते हुए लोपेज आज अपनी आंखों को 0.74 इंच यानी कि करीब 1.88 सेंटीमीटर तक आंख के सॉकेट से बाहर निकालने में सक्षम हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।




लोगों का करते हैं मनोरंजन
यही नहीं, मालूम हो कि इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्राजील के सिडनी डी कार्वाल्हो मेस्किटा के नाम था, जो अपनी आंखों को 0.71 इंच तक बाहर निकाल सकते थे। इस कला को मेडिकल में प्रोट्रूजन कहा जाता है। लोपेज का कहना है कि इस प्रक्रिया के दौरान उन्हें कोई दर्द या असुविधा महसूस नहीं होती। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से बातचीत में लोपेज ने कहा कि वे लोगों का मनोरंजन करना पसंद करते हैं और उनकी यह अनोखी कला दूसरों को एक अलग तरह का नजरिया देती है।
विज्ञापन


लोग वीडियो बनाने की करते हैं रिक्वेस्ट
आज उनकी यह प्रतिभा इतनी चर्चित हो गई है कि लोग उनसे वीडियो बनाने की रिक्वेस्ट करते हैं, जिसमें वह किसी का नाम लेकर अपनी आंखें बाहर निकालते हैं। उनके वीडियो इंटरनेट पर लाखों बार देखे जा चुके हैं। मजेदार बात यह है कि लोपेज कभी-कभी अचानक किसी के पास जाकर अपनी आंखें बाहर निकाल देते हैं, जिससे सामने वाला डर के मारे उछल जाता है।

 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का हिस्सा हैं लोपेज
लोपेज का मानना है कि उनकी इस अनोखी कला से लोगों को यह प्रेरणा मिलनी चाहिए कि अगर आपके पास कोई अलग टैलेंट है तो उसे दुनिया के सामने लाने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे भविष्य में कोई उनका रिकॉर्ड तोड़ भी दे, लेकिन उनके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का हिस्सा बनना हमेशा याद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें